rajasthanone Logo
Rajasthan Ghost Temple: राजस्थान के झुंझुनू जिले में स्थित कुलधरा मंदिर अपनी अनूठी परंपराओं और रहस्यों के लिए काफी प्रसिद्ध है। इस मंदिर में भूतों की अदालत लगती है। आईए जानते हैं इससे जुड़ी सभी मुख्य बातें।

Rajasthan Ghost Temple:  आज हम बात करने जा रहे हैं एक ऐसे रहस्यमय स्थल की जहां भूतों की अदालत लगती है। यह अनोखी अदालत लगती है राजस्थान के झुंझुनू जिले में। आईए जानते हैं क्या है पूरी बात। 

कुलधरा मंदिर का रहस्य 

राजस्थान के झुंझुनू जिले में स्थित कुलधरा मंदिर कोई आम धार्मिक स्थल नहीं है। कई लोगों के लिए यह भक्ति का केंद्र हो सकता है लेकिन मुख्य रूप से यह अलौकिक शक्तियों से जुड़े अनुष्ठानों के लिए जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यहां पर आत्माओं और काले जादू से पीड़ित लोगों का उपचार किया जाता है। 

भूत उपचार की प्रक्रिया 

मंदिर के प्रांगण में दीवारों और फर्श पर लोहे की बड़ी जंजीरें बंधी हुई हैं। इन जंजीरों का इस्तेमाल बुरी आत्माओं के प्रभाव में आने वाले व्यक्तियों को रोकने के लिए किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि भूत ग्रस्त व्यक्ति है काफी हिंसक हो जाता है। इसीलिए इन जंजीरों का इस्तेमाल उन्हें बढ़ने के लिए किया जाता है ताकि वे खुद को या दूसरों को नुकसान ना पहुंच सकें।

जब किसी व्यक्ति को भूत प्रेत के लक्षणों के साथ मंदिर में लाया जाता है तो पुजारी जी विशेष मित्रों का उपयोग करके उसका आकलन करते हैं। यह साबित हो जाने पर कि वह व्यक्ति भूत से प्रभावित है उस व्यक्ति को बंद दिया जाता है। इसके बाद एक विशेष पूजा की जाती है।  मंत्रोच्चार के दौरान यदि व्यक्ति चीखना और असामान्य व्यवहार करना शुरू कर दे तो यह समझ लिया जाता है कि वह व्यक्ति भूत प्रेत के कब्जे में है। इसके बाद पुजारी जी  आत्मा से बात करते हैं और पीड़ित के शरीर को छोड़ने का आदेश देते हैं।

दूर-दूर से आते हैं श्रद्धालु 

यह भूतों की अदालत हर मंगलवार और शनिवार को लगती है। यहां दूर-दूर से लोग अपने प्रियजनों के उपचार के लिए आते हैं। लोग कई कई दिन तक मंत्र के आसपास डेरा डाले रहते हैं और अपनी बारी आने का इंतजार करते हैं। इसी वजह से मंदिर के आसपास अस्थाई झोपड़ियां और आश्रय बनाए गए हैं।

ये भी पढ़ें-  Rajasthan Government Transfer List: जल्द खत्म हो सकता है प्रशासनिक अधिकारियों का इंतजार, इन पदों पर होगी पदास्थापना

5379487