rajasthanone Logo
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में राजस्थान के 11 लोगों की मौत हो गई है। आईए जानते हैं इससे जुड़ी हुई सभी मुख्य जानकारी।

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में हुए विमान हादसे का प्रभाव राजस्थान पर भी पड़ा। क्योंकि इस हादसे में राजस्थान के 11 लोगों की मौत हो गई है। हादसे का शिकार हुए पीड़ित 6 अलग-अलग परिवारों से थे। बांसवाड़ा से पांच व्यक्ति उदयपुर से चार और बालोतरा  तथा बीकानेर से एक-एक व्यक्ति शामिल थे। अमित को में से कुछ लोग लंदन जा रहे थे। 

पीड़ितों में डॉक्टर दंपति और उनके बच्चे शामिल 

इस हादसे में बांसवाड़ा के एक डॉक्टर दंपति डॉक्टर कोनी व्यास और डॉक्टर प्रदीप जोशी की भी जान चली गई है। उनके साथ उनके तीन बच्चे प्रद्युत, मिराया और नकुल जोशी भी इस हादसे का शिकार हो गए। डॉक्टर कोनी व्यास ने हाल ही में उदयपुर के पेसिफिक अस्पताल उमरडा से अपनी नौकरी का इस्तीफा दे दिया था। उनका आगे लंदन में बसाने का प्लान था। 

बालोतरा निवासी भी हादसे का शिकार 

इसी हादसे में एक दुखद मोड तब आया जब बालोतरा निवासी मदन सिंह राजपुरोहित अपनी बेटी खुशबू को लेकर अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे। दरअसल उनकी बेटी जिसकी शादी जनवरी में हुई थी अपने पति से मिलने लंदन जा रही थी। मदन सिंह अपनी बेटी को एयरपोर्ट पर छोड़कर वापस आ ही रहे थे तभी उन्हें यह बुरी खबर मिली। विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें राजस्थान की खुशबू की भी मौत हो गई। 

उदयपुर के भाई बहन भी मृतकों में 

इस विमान दुर्घटना में उदयपुर के मार्बल व्यवसाय संजीव मोदी के बेटे और बेटी के भी मौत हो गई ‌। बेटा शुभम और बेटी शगुन दोनों ही एमबीए ग्रैजुएट थे। वे लंदन में छुट्टी मनाने के लिए जा रहे थे। लेकिन दुर्घटना में वें भी हादसे का शिकार हो गए।

पूर्व विधायक के पोते की मौत 

इस हादसे में बीकानेर के रहने वाले अभिनव परिहार जो की पूर्व विधायक कृष्ण राम नाई के पोते थे भी दुर्घटना में मौत का शिकार हो गए। वे लंदन में एक व्यवसाय चलाते हैं और एक छोटी सी यात्रा से लौट रहे थे। अचानक हुए हादसे के बाद उनका परिवार टूट सा गया है।

उदयपुर से दो लोगों की मौत 

इस हादसे में उदयपुर के दो अन्य लोगों की भी जानचली गई। रूंडेड़ा गांव के वरदीचंद मेनारिया और रोहिड़ा के प्रकाश मेनारिया भी लंदन जा रहे थे। दरअसल दोनों ही विदेश में कुक थे और साथ ही यात्रा कर रहे थे। अचानक हुए हादसे में उनकी भी मौत हो गई।

इसे भी पढ़े:- Rajasthan University: राजस्थान यूनिवर्सिटी की बड़ी लापरवाही, परीक्षा में प्रश्नपत्र के साथ बंट गए उत्तर...जानें क्या है पूरी खबर

5379487