Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम तेजी से बदल रहा है। वहीं राज्य में गर्मी के रुख तीखे हो गए हैं। ऐसे में अधिकतम तापमान बढ़ गया है। साथ ही राज्य के अधिकतम तापमान मार्च के शुरूआती दिनों में 38 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है। ऐसे में अभी से ही लोगों को गर्मी ने सताना शुरू कर दिया है।
ज्यादातर शहरों के तापमान में बढ़ोतरी हुई
ऐसे में मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के ज्यादातर शहरों के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। वहीं सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37.6 दर्ज डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं पश्चिमी हिस्सों में गर्म हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
जानें मुख्य शहरों का अधिकतम तापमान
ऐसे में अगर अधिकतम तापमान की बात करें तो भीलवाड़ा में 35.7 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 35.3 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 36.0 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 34.5 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 38.0 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 38.0 डिग्री सेल्सियस, माउंट 28.9 डिग्री सेल्सियस, श्री गंगानगर में 36.5 डिग्री सेल्सियस, जालौर में 34.4 डिग्री सेल्सियस, करौली में 35.5 डिग्री सेल्सियस, दौसा में 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
यह भी पढ़ें- UPSC CSE Result: राजस्थान के लाल ने किया कमाल, UPSC एग्जाम में लाया प्रथम स्थान
समय से पहले गर्मी ने मारी एंट्री
मौसम विभाग के मुताबिक इस साल समय से पहले गर्मी आने के पीछे गका कारण अरब सागर में बना एंटी साइक्लोन माना जा रहा है। विभाग ने सलाह देते हुए कहा है कि दिन के समय बाहर जाने से बचें। साथ ही बुजुर्ग और बच्चों कि सेहत का खास ख्याल रखें।