rajasthanone Logo
e-rickshaw protest:ई-रिक्शा से कैरियर हटाने के विरोध में चालक आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं। ऐसे में यूनियन कहना है कि कैरियर हटाने से रोजमर्रा प्रभावित होगा।

e-rickshaw protest:अजमेर में यातायात विभाग द्वारा ई-रिक्शाओं के ऊपर लगे कैरियर हटाए जा रहे हैं। इसके विरोध में क्रांति सेना समिति के बैनर तले ई-रिक्शा ड्राइवर सड़कों पर उतरे।

समिति प्रमुख लोकेश सिंह चौहान में बताया गया कि यातायात विभाग द्वारा ई-रिक्शा ड्राइवरों को चेतावनी दी जा रही है कि यदि ई-रिक्शा की छत पर लगे कैरियर नहीं हटाए गए तो 1000 रुपए का चालान किया जाएगा। जबकि ड्राइवरों का कहना है कि कैरियर हटने से यात्रियों के सामान रखने में परेशानी होगी और इससे उनके रोजगार पर सीधा असर पड़ेगा।

इसके विरोध में ई-रिक्शा ड्राइवरों ने कलेक्ट्रेट तक रैली भी निकाली।ई-रिक्शा ड्राइवरों का कहना है कि सवारियां बैठने के बाद यात्रियों का सामान छत पर रखकर ले जाया जाता है। यदि कैरियर हटा देंगे तो सामान रखने की सुविधा खत्म हो जाएगी, जिससे रोजमर्रा की सवारी प्रभावित होगी और हमें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

समिति ने ज्ञापन में लिखा कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए ई-रिक्शा यूनियन पूर्व में भी पुलिस और प्रशासन को सहयोग देती रही है। यूनियन की ओर से ई-रिक्शा स्टैंडों के लिए विभिन्न स्थानों की सूची भी प्रशासन को सौंपी गई थी, लेकिन अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

क्रांति सेना समिति के राजस्थान प्रमुख लोकेश सिंह चौहान ने प्रशासन से मांग की कि ई-रिक्शा चालकों की परिस्थितियों को देखते हुए कार्रवाई पर रोक लगाई जाए और उचित समाधान निकाला जाए। अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो एक आंदोलन किया जाएगा।

5379487