Rajasthan Music Festivals: राजस्थान ना सिर्फ अपनी जीवंत संस्कृति और रेगिस्तानी परिदृश्यों के लिए, बल्कि संगीत के लिए भी जाना जाता है। अगर आप भी संगीत प्रेमी हैं और जिंदगी में कुछ नया अनुभव करना चाहते हैं तो यहां के पांच सर्वश्रेष्ठ संगीत समारोह में आना ना भूलिएगा। आज हम आपको बताएंगे इन्हीं संगीत समारोह के बारे में।
उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल
इस फेस्टिवल में 17 देश के 150 से अधिक कलाकार हिस्सा लेते हैं। सर्दियों के मौसम में आयोजित होने वाला यह महोत्सव काफी जादुई माहौल बनता है। इस संगीत महोत्सव को भारत में उच्च स्थान दिया गया है। संगीत महोत्सव में 50000 से अधिक लोग शामिल होते हैं। यहां पर परफॉर्म करने के लिए देश-विदेश से कई कलाकार आते हैं जिसमें ग्रैमी विजेता कलाकार भी शामिल होते हैं।
जोधपुर रिफ
यह महोत्सव मेहरानगढ़ किले में आयोजित किया जाता है। राजस्थान इंटरनेशनल फोक फेस्टिवल भारत और दुनिया के संगीत का जश्न मनाता है। इस महोत्सव में राजस्थानी मांगणियार गायकों से लेकर अंतरराष्ट्रीय कलाकारों तक हिस्सा लेते हैं।
मैग्नेटिक फील्ड्स
अगर आप एक्सपेरिमेंट और इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक के प्रशंसक हैं तो अलसीसर महल में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में आपको जरूर जाना चाहिए। इस महोत्सव के दौरान 17वीं साड़ी का यह महल एक वंडरलैंड बन जाता है। इस महोत्सव के दौरान आपको आर्ट इंस्टॉलेशन, पॉप अप फूड कोर्ट, फैशन कोलैबोरेशन आदि चीज देखने को मिलेगी।
द सेक्रेड पुष्कर
बाकी सभी संगीत महोत्सव के विपरीत यह महोत्सव काफी अलग है। पुष्कर में आयोजित किया जाने वाला यह महोत्सव संगीत चिकित्सा योग सत्र आयुर्वेद और इंटरएक्टिव कार्यशालाओं के माध्यम से शरीर और आत्मा को एक करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस संगीत महोत्सव में आपको एक अलग ही अनुभव प्राप्त होगा।
वर्ल्ड सेक्रेड स्पिरिट फेस्टिवल
यह महोत्सव जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में आयोजित किया जाता है। इस महोत्सव में सूफी संगीत, कविता और आध्यात्मिक अभिव्यक्ति को सेलिब्रेट किया जाता है। इस महोत्सव में कव्वालियों से लेकर कविताओं तक सभी करना है आत्मा को खुश करती हैं।
इसे भी पढ़े:- Rajasthan News: सीएम भजनलाल शर्मा ने सुनीं जनता की समस्याएं, चावल के दाने पर उकेरी रामलला मंदिर की प्रतिकृति कलाकार ने भेंट की