Dholpur News: धौलपुर के निहालगंज इलाके से बहुत ही दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां बुधवार को रास्ते में भरे बारिश के पानी में डूबने से 3 साल की बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची अपनी मां के पीछे-पीछे घर से बाहर निकली थी, लेकिन मां को उसके पीछे आने की जानकारी नहीं थी।
बारिश के भरे पानी में डूबी 3 साल की बच्ची
पुलिस के अनुसार, ओंडेला ताल में सुबह 9 बजे शुभकांति की मां भैंस बांधने के लिए घर से बाहर निकली थीं। इसी दौरान बच्ची भी मां के पीछे निकल गई। रास्ते में बारिश का पानी भरा हुआ था, जिसकी गहराई करीब 3 से 4 फीट बताई जा रही है। इसी दौरान मासूम का पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गई।
घर में मचा कोहराम
मासूम के पानी में गिरने की घरवालों को आधा घंटे बाद जानकारी मिली। परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। तीन साल की बेटी का शव देखकर मां बेसुध हो गई। वह अपनी बेटी को पुकारती रही। शुभकांति से बड़ा एक भाई है।







