rajasthanone Logo
Rajasthan Government: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज धौलपुर जिला जाएंगे। जहां वे महिलाओं के हित में कई फैसले सुना सकते हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Rajasthan Government: राज्य सरकार के दो साल का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज धौलपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान सीएम पनिहार गांव में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान जिले में सामाजिक सुरक्षा महिला सशक्तिकरण और कल्याणकारी योजनाओं को नई गति मिलेगी। वहीं सीएम मंच से कई योजनाओं के लाभ वितरण, लोकार्पण उद्घाटन और घोषणाएं करेंगे।

इस दौरे में महिलाओं का खास ख्याल रखा गया है

आपको बता दें कि इस दौरे में महिलाओं का खास ख्याल रखा गया है। इस दौरे में महिलाओं के लिए बड़ी पहल की जा रही है। जिसमें 5000 महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा। आपको बता दें कि लगभग 100 करोड रुपए के ऋृण की घोषणा होने की संभावना है। इस पहल से महिलाएं स्वरोजगार शुरू करके आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती हैं। ऐसे में सरकार का लक्ष्य महिलाओं को रोजगार से जोड़कर उनके आय बढ़ाना है और उन्हें लखपति बनाना है।

लखपति दीदियों को ऋृण सहायता प्रदान की जाएगी

 राजस्थान महिला निधि के जरिए से लखपति दीदियों को ऋृण सहायता प्रदान की जाएगी। इसके तहत लगभग 5000 महिलाओं को 100 करोड़ की ऋृण सहायता दी जाएगी। वहीं बताया जा रहा है कि इस दौरान पांच महिलाओं को टेबलेट वितरण कर डिजिटल शक्तिकरण का संदेश भी दिया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजार किए गए हैं। सम्मेलन स्थल पर बड़ी संख्या में महिलाओं के पहुंचने की आशंका है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Government: एमएए योजना के लाभार्थी अब राज्य से बाहर भी करवा सकेंगे कैशलेस इलाज, कल से शुरू होगी सुविधि

महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह बहुत बड़ा कदम

वहीं मुख्यमंत्री द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह बहुत बड़ा कदम आना जा रहा है। ऐसे में सरकार का कहना है कि योजनाओं के जरिए महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाया जा सकता है। वहीं जिला कलेक्टर द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक सीएम भ्रमण कार्यक्रम से संबंधित कई व्यवस्थाओं और महिला सम्मेलन में आमजन लाभार्थियों को बसों के जरिए से कार्यक्रम स्थल तक और वापस गंतव्य पर पहुंचने के लिए प्रबंध किए गए हैं। इसके साथ ही मॉनिटरिंग के लिए नियंत्रण कक्ष भी बनाए गए हैं।

5379487