Rajasthan Crime: दिल्ली पुलिस ने पूर्व जवान पर जबरदस्त एक्शन लेते हुए उनके अवैध संपत्ति पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत सेना के पूर्व जवान का आलीशान बंगला सीज कर दिया गया है। आरोपी को पहले ही 18 किलो अफीम के साथ प्रेमिका संग गिरफ्तार किया जा चुका है। चलिए बताते हैं क्या है पूरा मामला।
बड़ी संख्या में कार्रवाई हेतु पहुंची पुलिस
दिल्ली पुलिस ने 7 जुलाई को ही एक बड़ी कार्रवाई की थी, जिसमें राजस्थान के पूर्व सैनिक को अवैध अफीम की खेप के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अब उसकी अवैध संपत्तियों पर भी कार्रवाई शुरू की जा चुकी है। इस कार्रवाई के तहत पूर्व सैनिक के बालोतरा में स्थित उसके आलीशान बंगले को सीज कर लिया है। बताते चलें कि आरोपी का यह आलीशान बंगला गांव दरगुड़ा में बना है। इस दौरान सिवान डीएसपी नीरज शर्मा और सिणधरी थाना अधिकारी उमेश बिश्नोई के साथ बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची और बंगले को सीज किया।
एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जोधपुर आईजी रेंज के निर्देश पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों की टीम को दिल्ली भेजा गया था। आरोपी के खिलाफ आवश्यक दस्तावेज जुटाए गए हैं उसी के आधार पर उसकी संपत्ति को कुर्क किया जा रहा है। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी गोवर्धन राम अवैध कारोबार करता था और उसी के तहत संपत्तियों को अर्जित किया था।
कार से मिला था 18 किलो अफीम
पुलिस अन्य संपत्तियों की भी गहनता से जांच कर रही है। आरोपी गोवर्धन राम और उनकी प्रेमिका को पुलिस ने एक कर से गिरफ्तार किया गया था, जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस को 18 किलो 108 ग्राम अफीम मिली थी। आरोपी इस अफीम को दिल्ली में सप्लाई करने के लिए जा रहा था, जब पुलिस ने तलाशी ली तो आरोपी के पास एक लाइसेंसी पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस भी मिले। इसके बाद उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
ये भी पढ़ें:- Jaipur Accident: दिवाली के अवसर पर दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत