rajasthanone Logo
अंतिम यात्रा के लिए अब किराए पर मिलेंगे चार कंधे। सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा होगा। लेकिन यह सच है। आपको बता दें कि यह सुविधाएं पूरे देश के लिए एक संस्था तैयार कर रही है। नीचे पूरी खबर की जानकारी दी गई है।

सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगता है, लेकिन आज के समय में बदलते शहरी जीवन की एक गजब की तस्वीर सामने आई है। आज के समय में लोग अपनों को लिए समय नहीं निकाल रहे हैं। लोग इतना बिजी हो गए हैं कि अपनों के अंतिम संस्कार के लिए भी समय नहीं निकाल पा रहे हैं। खबर सुनने में अजीब लग रहा होगा और जब आप इस खबर की पूरी सच्चाई जानेंगे तो सोचने पर मजबूर भी हो जाएंगे।

दरअसल दिल्ली में एक भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन किया गया जिसमें एक स्टॉल काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। आज के समय में कोई भी संस्था शादी, विवाह, या फिर घूमने फिरने के लिए दोस्त यार और लोगों की व्यवस्था करती है लेकिन यह जो संस्था है इंसान की आखिरी विदाई की व्यवस्था कर रही है। इस संस्था ने जो पहले चलाया है उसका नाम मोक्ष वॉयेज है।

अंतिम यात्रा के लिए करते हैं चार कंधों की व्यवस्था

इस संस्था का दावा है कि इंसान अंतिम यात्रा के लिए वाहन, अर्थी, चार कंधे, पंडित, पूजा सामग्री के साथ फूलों की सजावट से लेकर अस्थि विसर्जन तक सारी सुविधा दी जाएंगी। अगर किसी परिवार में दुख की घड़ी में उन्हें अंतिम संस्कार के इंतजाम के लिए अलग-अलग जगह भटकना न पड़े।

अब तक कितने लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

इस खबर में हैरानी वाली बात ये है कि अब तक 300 से ज्यादा लोग इस सेवा के लिए रजिस्ट्रेशन भी करा चुके हैं। ऐसे में कुछ लोग तो जीते-जी भी अंतिम विदाई की व्यवस्था करके रखना चाहते हैं। बड़ी बात ये है कि कंपने की सुवा की शुरुआती कीमत 2,999 रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक बताई गई है। जिसमें आपको अस्थि विसर्जन, पंडित सेवा, पिंडदान और अंतिम संस्कार के अलग-अलग पैकेज शामिल हैं।

लावारिस शवों व लाशों का भी होगा अंतिम संस्कार

कंपनी ने यहां तक की दावा किया है कि विदेश में किसी व्यक्ति की मौत होने पर उसका पार्थिव शरीर को भारत लाने में भी मदद की जाती है। कंपनी का ऐसा मानना है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों और लावारिस शवों व लाशों को सम्मानजनक अंतिम संस्कार में नि शुल्क सहयोग की बात कही है। इसके पीछे एक सामाजिक सवाल ये है कि आज कल की इस भागदौड़ मे रिश्ते इतने दूर हो रहे है कि इंसान की आखिरी विदाई के लिए पेशेवर सेवाओं की जरूरत पड़ने लगी है?

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election: राजस्थान के 37 जिलों में चुनावी हलचल, भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे टक्कर

5379487