rajasthanone Logo
Dahi Gujiya Ki Chaat: आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं राजस्थान के एक ऐसे व्यंजन के बारे में जो स्वाद के साथ-साथ हमारे शरीर को ठंडा रखने में भी काफी मदद करता है। आईए जानते हैं।

Dahi Gujiya Ki Chaat:  राजस्थान अपनी समृद्ध पाक विरासत के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यहां आपको मसालेदार सब्जियों से लेकर मीठे व्यंजनों तक सब कुछ मिलेगा। आज के इस लेख में हम आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं जो गर्मियों के महीने में यहां पर बहुत खाई जाती है। हम बात कर रहे हैं दही गुजिया की। 

गर्मियों में आती है यह सब को पसंद 

यह डिश केवल गर्मियों के मौसम में ही उपलब्ध होती है। सिर्फ अपने अनोखे स्वाद के लिए ही नहीं बल्कि यह शरीर पर ठंडा प्रभाव डालने के लिए भी पसंद की जाती है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग इस खाद्य पदार्थ को पसंद करते हैं। इसको बनाने की प्रक्रिया भी काफी लाजवाब है। कीमत में यह मात्र ₹50 से लेकर ₹100 तक आराम से मिल जाती है।

कैसे बनती है दही गुजिया 

इसे बनाना एक कला है। सबसे पहले एक मिक्सर में उड़द की दाल को पीसा जाता है उसके बाद फिर उसे दो-तीन घंटे के लिए पानी में भिगोया जाता है। इसके बाद इसे हाथ से तब तक फेंटा जाता है जब तक यह हल्की और फूली हुई ना हो जाए। फिर इस मिश्रण को गुजिया पकौड़ी का आकार दे दिया जाता है और बेक कर लिया जाता है। इसके बाद ठंडा पानी में भिगो लिया जाता है ताकि वह नरम हो जाए। इसके बाद इसे बाहर निकालने जाता है और एक कपड़े से ढक दिया जाता है। फिर इसमें हरी और लाल चटनी के साथ ताजा दही को मिलाकर परोस देते हैं। 

और पढ़ें...Mandawa: मिनी फिल्म सिटी के नाम से प्रसिद्ध इस गांव में हो चुकी है ‘PK’, ‘बजरंगी भाईजान’ समेत इन फिल्मों की शूटिंग, जानें खास बातें

यह व्यंजन न केवल स्वाद के लिए तैयार किया जाता है बल्कि गर्मी के दौरान शरीर की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भी काफी जरूरी है। इसे खाने के बाद हमारा शरीर हाइड्रेट और ठंडा रहता है।

5379487