Cm Bhajanlal Sharma: औद्योगिक नगरी भिवाड़ी के लिए इसी माह बड़ी सौगात मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल्द ही भिवाड़ी का दौरा कर सकते हैं। अपने संभावित दौरे के दौरान मुख्यमंत्री करीब 300 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। हालांकि अभी जिला प्रशासन को अंतिम स्वीकृति का इंतजार है, लेकिन संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर आ गया है। वहीं आपको बता दें कि इसमें सबसे अहम 34 एमएलडी का एसटीपी शामिल है।
70 करोड़ का मास्टर प्लान तैयार किया गया
संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासनिक महत्व में हलचल देखी जा रही है। वहीं जिगा परिषद द्वारा 178 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे 34 एमएलडी एसटीपी का निर्माण कार्य 95% पूरा हो चुका है। वहीं प्रशासन ने संभावित फर्म को 26 मार्च तक इसे पूरा करने का अल्टीमेटम दिया है। वहीं वर्तमान में प्लांट के एडमिन ब्लॉक और मैकेनिकल इलेक्ट्रिकल फिटिंग का काम अंतिम चरण पर है। इसके पूरे होने के बाद तुरंत ही टेस्टिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एसटीपी से निकलने वाले गंदे पानी को साफ कर उसे औद्योगिक उपयोग में लाने के लिए 70 करोड़ का मास्टर प्लान तैयार किया है।
52 करोड़ का वर्क आर्डर जारी
वहीं 52 करोड़ का वर्क आर्डर जारी किया जा चुका है। 23 किलोमीटर लंबी है पाइपलाइन बस स्टैंड आलमपुर मंदिर, कैपिटल मॉल, अजंता चौक और चौपानकी होते हुए औद्योगिक क्षेत्र तक जाएगी। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के सुझाव पर शोधित पानी को ग्वालदा की बजाय सारेखुर्द ले जाने पर विचार हो रहा है। इसके लिए एडीएम की अध्यक्षता में डीएलसी की बैठक हो चुकी है और प्रस्ताव उच्च स्तर पर भेजा गया है।
महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भी उद्घाटन किया जाएगा
मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान केवल एसटीपी ही नहीं, बल्कि शहर के कई अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भी उद्घाटन किया जाएगा। इनमें लगभग 20.55 करोड़ रुपये की लागत से बने रोड ओवरब्रिज, 52 करोड़ रुपये की सीवरेज परियोजना, 5.5 एमएलडी क्षमता का सीवरेज पंप हाउस, सेक्टर 7 और 9 तक मॉडल सड़कों के काम सहित मनीषा चौक से कैपिटल मॉल तक साइकिल ट्रैक फुटपाथ और शहर के विभिन्न हिस्सों में सौंदर्य करण के कार्य का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।