CM Bhajanlal Sharma: सीएम भजन लाल शर्मा शनिवार एक दिवसीय दौरे पर कल भीलवाड़ा आयेंगे। सीएम शर्मा जिला कार्यालय में भाजपा की चुनाव समिति के साथ मीटिंग करेंगे इसके बाद भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में शहर में रोड शो करेंगे। सीएम का रोड शो खुली गाड़ी के जरिए सुबह 11 बजे सांगानेरी गेट दुधाधारी मंदिर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गो से होता हुआ महाराणा टाकीज पर पूरा होगा। सीएम शर्मा का रोड शो निकाय चुनावी को देखते हुए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रोड शो के जगह स्वागत और शक्ति प्रदर्शन की तैयारियां की जा रही हैं।
विपक्ष को संदेश देने का प्रयास
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा और उनकी टीम ने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों को अधिकतम संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है। पार्टी का लक्ष्य है कि भीलवाड़ा की सड़कों पर जनसैलाब दिखे और विपक्ष को सीधा संदेश मिले।
रोड शो से कार्यकर्ताओं को एक जुट करने का प्रयास
प्रदेश में नगर निकाय चुनाव का माहौल गरमा चुका है। ऐसे समय में सीएम का रोड शो सीधे तौर पर चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। यह आयोजन कार्यकर्ताओं को एकजुट करने, टिकट से नाराजगी को दबाने और मतदाताओं तक सीधा संदेश पहुंचाने का प्रयास भी हो सकता है








