Krishi Mandi Update: कृषि उपज मंडी में अनाजों के दामों में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। वहीं बीते दिन बुधवार को गेहूं, बाजरा, सरसों और कपास के भाव में तेजी देखने को मिली। वहीं चने की बात करें तो इसके दामों में गिरावट हुई। वहीं अन्य जिंसों के भाव स्थिर बने रहे। चलिए आपको बताते हैं कि बीते दिन बुधवार को मंडी में अनाजों के दाम किस प्रकार रहे।

जानें अनाजों के दाम

गेहूं ₹2540 से ₹2670 प्रति क्विंटल, जौ ₹2250 से ₹2450 प्रति क्विंटल, बाजरा ₹2050 से ₹2250 प्रति क्विंटल, सरसों ₹5450 से ₹5650 प्रति क्विंटल, चना ₹6350 से ₹6850 प्रति क्विंटल, ग्वार ₹4300 से ₹4800 प्रति क्विंटल और कपास ₹6400 से ₹7850 प्रति क्विंटल रहे।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: सुबह-शाम दिखने लगा सर्दी का असर, शुरू हुआ गर्म कपड़ों का इस्तेमाल

भाव में और वृद्धि देखने को मिल सकती है

वहीं मंडी व्यापारियों का कहना है कि इस समय मौसम में बदलाव और फसलों की आवक में कमी के कारण अनाजों के दामों में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं आने वाले दिनों में भी सरसों और कपास के भाव में और वृद्धि देखने को मिल सकती है।