Census 2027 Update: जयपुर में जनगणना-2027 के पहले चरण की शुरुआत शुक्रवार से हो गई। इस चरण में मकानों की गणना और हाउस-लिस्टिंग का कार्य किया जाएगा। खास बात यह है कि लोग अब घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्व-गणना के लिए आधिकारिक पोर्टल 15 मई तक खुला रहेगा। मिली जानकारी के मुताबिक स्व-गणना पोर्टल पर जानकारी भरने के बाद 11 अंकों की यूनिक SE आईडी जनरेट होगी, जिसे बाद में प्रगणक को सत्यापन के दौरान बताना होगा।
वहीं कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि शहर में 5277 गणना ब्लॉक बनाए गए हैं। इनके लिए 4779 प्रगणक और 780 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। वहीं हाउस-लिस्टिंग में हर मकान की सूची तैयार की जाएगी और उसे रिहायशी या व्यावसायिक श्रेणी में दर्ज किया जाएगा। वहीं बताया जा रहा है कि इन्यूमरेशन ब्लॉक भी बनाए जाएंगे, जिनमें 120 से 150 मकान शामिल होंगे। इसके साथ ही आपको बता दें कि 16 मई से 15 जून तक प्रगणक फील्ड में उतरेंगे और घर-घर जाकर मकानों की सूची तैयार करेंगे। दूसरे चरण में फरवरी 2027 में वास्तविक जनसंख्या गणना की जाएगी।
ऐसे करें ऑनलाइन स्व-गणना
- इसके लिए आप जनगणना के आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर मोबाइल नंबर दर्ज करें। जिसके बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा। फिर आप ओटीपी डालकर रजिस्ट्रेशन करें। फिर आप मुखिया का नाम और जानकारी भरें।
- इसके बाद डिजिटल मैप खुलेगा। फिर आप उस पर रेड मार्कर को ड्रैग कर घर की सही लोकेशन मार्क करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर मकान की स्थिति, उपलब्ध सुविधा, परिवार के सदस्यों की संख्या व अन्य सवाल आएंगे। जानकारी सेव या ड्राफ्ट मोड में रखी जा सकती है। रिव्यू के बाद फॉर्म सबमिट करें।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather Update: तगड़ा U- टर्न के साथ राजस्थान में मौसम की एंट्री, IMD ने जारी किया अलर्ट
- फॉर्म सबमिट होते ही मोबाइल और ईमेल पर 11 अंकों की यूनिक SE आईडी मिलेगी। इसे संभालकर रखें। प्रगणक के घर आने पर यही
मिलेगी। इसे संभालकर रखें और फिर प्रगणक के घर आने पर यही आईडी बताएं।
स्व-गणना का चरण 15 मई को होगा समाप्त
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्व-गणना का चरण 15 मई को समाप्त होगा। इसके ठीक अगले दिन यानी 16 मई से 14 जून 2026 तक प्रगणक फील्ड में उतरेंगे। वे घर-घर जाकर मकानों की सूची बनाएंगे और स्व-गणना करने वालों के डेटा का मिलान करेंगे। आपको बता दें कि शहर में कुल 5277 गणना ब्लॉक बनाए गए है। इनमें 4779 प्रगणक तैनात किए है। इनका सुपरविजन करने के लिए 780 सुपरवाइजर लगाए गए है। वास्तविक लोगों की जनसंख्या की गणना फरवरी 2027 में दूसरे चरण के तहत की जाएगी।