CBSE Latest Update: सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को राहत देते हुए पोस्ट रिजल्ट सुविधाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि एक दिन बढ़ा दी है। ऐसे में अब विद्यार्थी 7 जून 2026 की मध्यरात्रि तक वेरिफिकेशन ऑफ इश्यूज ऑब्जर्ल्ड और प्रश्नों के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले आवेदन की अंतिम तिथि 6 जून 2026 निर्धारित थी।
आवेदन की अंतिम तिथि 7 जून तक बढ़ाई
ऐसे में बोर्ड ने कहा कि विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए पर्याप्त समय और सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि आवेदन तिथि के अलावा पहले जारी की गई सभी शर्ते और दिशा-निर्देश यथावत रहेंगे।
यह भी पढ़ें- Drinking Water Project: 8 जून को पानी की किल्लत के लिए रहें तैयार, तीन शहरों में जलापूर्ति बंद
निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें
वहीं सीबीएसई ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और किसी भी अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।