Recipe Ideas: अगर आप एक ही तरह का खाना खाते-खाते बोर हो गए हैं, तो ऐसे में आज आप खाने में कुछ अलग बना सकते हैं। आज हम आपको भुट्टे का करार बनाने की रेसिपी बताएंगे। यह बनाने में बहुत ही आसान होती है। वहीं इसे बनने में बहुत ही कम समय लगता है। यह मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होती है। तो चलिए जानते हैं भुट्टा करारा बनाने की रेसिपी।
सामग्री
भुट्टा -3
बेसन - आधा कप
नमक - स्वाद अनुसार
अदरक - एक टुकड़ा
हरी मिर्च - 2
हरा धनिया - 4 बड़े चम्मच
टमाटर -5
तेल - 3 बड़े चम्मच
जीरा - आधा चम्मच
हींग - एक चुटकी
हल्दी - आधा चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च - एक चम्मच
धनिया पाउडर - डेढ़ चम्मच
कसूरी मेथी - एक चम्मच
तेल - तलने के लिए
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले भुट्टे को ग्रेट करके बाहर निकाल लें।
- इसके बाद आप आधा पल्प बाउल में रखें और आधा प्लेट में ही रहने दें।
- फिर इसमें आप बेसन डालें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
- इसे आपको 3 से 4 मिनट के लिए फेंटना है।
यह भी पढ़ें- ठंडी होने पर रोटियां टूट जाती हैं? अपनाएं ये आसान टिप्स, रहेंगी लंबे समय तक सॉफ्ट
- अब इसमें आप नमक, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया डालकर अच्छे तरीके से फेंट लें।
- फिर आप एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और इसमें आप तैयार बैटर से पकौड़े फ्राई कर लें। आपको गोल्डन ब्राउन होने तक पकोड़े तलने हैं।
- तैयार पकौड़ों को आप एक प्लेट में निकाल कर रख लें।
- अब आप एक जार में टमाटर, हरी मिर्च, अदरक डालकर पेस्ट बना लें।
- फिर एक पेन में दो चम्मच तेल डालकर गर्म करें। इसके बाद इसमें आप जीरा, हींग डालकर चटका लें।
- अब आप इसमें तैयार टमाटर का पेस्ट डाल दें। फिर इसमें हल्दी, कश्मीरी मिर्च, धनिया पाउडर डालकर चलाएं। मसाले के आधे पक जाने के बाद इसमें आप ग्रेट किया हुआ भुट्टा और कसूरी मेथी डालकर मिला लें। जब मसाले से तेल अलग हो जाए तो इसमें आप दो कप पानी डाल दें। अब आप इसमें नमक और साबुत हरी मिर्च डालकर ढक कर पकने के लिए रख दें। 5 मिनट के बाद इसे आप चम्मच की मदद से चलाएं और अब आप इसमें पकौड़े डालकर मिक्स कर दें। 2 मिनट के बाद इसमें आप घी डालकर गैस बंद कर दें। आपकी भुट्टा करारा बनकर तैयार है।