BJP Women Wing: प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा ने बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया है। मोर्चा ने पहली बार आईटी, सोशल मीडिया और रिसर्च टीम का गठन किया है, जिससे केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं और नीतियों को प्रभावी तरीके से महिलाओं तक पहुंचाया जा सके।

हर बूथ महिला मजबूत के संकल्प के साथ मैदान में उतारा गया

आपको बता दें कि भाजपा महिला मोर्चा की पर प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ ने मंगलवार को 48 पदाधिकारियों की अपनी टीम घोषित की है। वहीं इस टीम को हर बूथ महिला मजबूत के संकल्प के साथ मैदान में उतारा गया है। इस कार्यकारिणी में भाजपा के सभी गुटों का तालमेल रखा गया है।

यह भी पढ़ें- Bharatpur News: सारस चौराहे पर बनेगा नया कट, 3 दिनों में बनकर हो जाएगा तैयार, जानें नया अपडेट

48 पदों पर नियुक्तियां की गई

इस नई टीम में 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 प्रदेश महामंत्री, 8 प्रदेश मंत्री, 1-1 प्रदेश कोषाध्यक्ष समेत 48 पदों पर नियुक्तियां की गई है। संगठन में सुनीता व्यास, डॉ अरुण सिहाग और डॉक्टर मूर्ति मीणा को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। यह चयन हाड़ौती, शेखावाटी और पूर्वी राजस्थान के समीकरणों को संतुलित करता है। मोर्चा की कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सुषमा सैनी को दी गई है। ऐसे में महिला मोर्चा का मानना है कि इस नई संरचना से पार्टी की योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा महिलाओं तक पहुंचेगा और संगठन को मजबूती मिलेगी।