rajasthanone Logo
Bharatpur News: भरतपुर जिले के सारस चौराहे से 200 मीटर की दूरी पर एक कट बनाया जाएगा, जिससे कि व्हीकल को यू टर्न लेने के लिए तीन-चार किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़े।

Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर सड़क सुरक्षा समिति ने बीते दिन जिला कलेक्टर के साथ एक अहम बैठक की है। इस बैठक में सड़क सुरक्षा को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए क्या कुछ नए कदम उठाए जा सकते हैं, उन सभी पर चर्चा हुई। इस दौरान जो सबसे मुख्य फैसला लिया गया वह यह है कि सारस चौराहे से 200 मीटर की दूरी पर एक नया कट बनाया जाएगा। 

सारस चौराहे पर कट बनाने की जरूरत क्यों

आपको बता दें कि वर्तमान में सरस चौराहे के पास कोई भी कट नहीं है और जब आप तीन-चार किलोमीटर आगे जाएगा तब जाकर आपको कोई कट मिलेगा, इसके कारण वहां लोग या तो रॉन्ग साइड लेना सुगम समझते हैं या फिर ज्यादातर वाहन सर्विस रोड का इस्तेमाल करते हैं, जिससे कि सड़क दुर्घटना बढ़ती है और इसी को लेकर सड़क सुरक्षा समिति ने नया फैसला लिया है कि सरस चौराहे से सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर एक नया कट बनाया जाएगा। 

7 दिनों तक मुफ्त कैशलेश इलाज

यह कट सिर्फ अगले तीन दिनों में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके अलावा इस बैठक में प्रधानमंत्री की उस योजना को लेकर भी चर्चा हुई, जिसके तहत अगर दुर्घटना में कोई व्यक्ति घायल होता है, तो उसे पहले 7 दिनों तक डेढ़ लाख रुपए तक कैशलेस इलाज की सुविधा प्राप्त होगी। इसके अलावा भी किस-किस तरीके से सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हम हादसे को कंट्रोल कर सकते हैं इस पर विस्तार से बातचीत हुई है।

 क्योंकि भरतपुर का सरस चौराहा वह रेड स्पॉट है, जहां पर अक्सर दुर्घटना होते रहती है। वहां कई लोगों की जान जा चुकी है और यही कारण है कि सड़क सुरक्षा समिति ने यह फैसला लिया है कि कैसे हम उन एक्सीडेंट को रोक सकते हैं।

5379487