Bikaner News: बीकानेर नगर निगम में डिप्टी मेयर के पद पर भाजपा के पकंज गहलोत की जीत हुई है। उन्होंने कांग्रेस की नसीम बानो को 2 वोटों के अंतर से हरा दिया। यहां भाजपा के पक्ष में 40 वोट आए। जबकि कांग्रेस के दावेदार को 38 वोट मिले। वहीं एक नोटा और एक वोट खारिज हो गया।
कांग्रेस के सभी पार्षदों को बीकानेर-जयपुर रोड स्थित एक होटल में ठहराया गया है। यहां मंगलवार सुबह डिप्टी मेयर पद को लेकर बैठक हुई। पहले अल्पसंख्यक समुदाय से जावेद पड़िहार का नाम तय माना जा रहा था, लेकिन मेयर पद पर कांग्रेस की जीत के बाद अलग-अलग गुटों की ओर से अपनी दावेदारी सामने आने लगी।
यह भी पढ़ें- Assistant Professor: भर्ती में बड़ा बदलाव, अब प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के बाद होगा इंटरव्यू
भाजपा में मेयर का चुनाव हारने के बाद डिप्टी मेयर पद के लिए पहले जैसा जोश नजर नहीं आ रहा है। पहले गंगाशहर से OBC वर्ग को अवसर देने पर सहमति बनी है। अब पंकज गहलोत के नाम पर सहमति बनी है। भाजपा के मेयर प्रत्याशी रहे सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि पंकज गहलोत का नाम तय कर दिया गया है।
डिप्टी मेयर के लिए सुबह 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। दोपहर 2 बजे तक अभ्यर्थिता लेने की प्रक्रिया पूरी की गई। आपको बता दें कि इसके बाद वोटिंग शुरू हुई। इसके बाद रिजल्ट आएगा।








