Power Cut: भीलवाड़ा शहर में आज बिजली विभाग की ओर से निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के चलते कई क्षेत्रों में करीब साढ़े चार घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विभाग के अनुसार 11 केवी सूचना केंद्र फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक पावर कट रहेगा। इस दौरान लाइन की मरम्मत और आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा।
एवीएनएल के सहायक अभियंता ने बताया कि बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने और तकनीकी खराबियों से बचाव के लिए यह शटडाउन लिया गया है। विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के लोगों से निर्धारित समय के अनुसार जरूरी कार्य पहले से निपटाने की अपील की है।
इन क्षेत्रों में रहेगा बिजली कटौती का असर
भोपालगंज, नेहरू पैलेस, सेवा सदन रोड, गंभीर अस्पताल क्षेत्र, वीर सावरकर चौक, आर्य समाज रोड, रोडवेज बस स्टैंड के सामने का क्षेत्र, प्रताप टॉकीज, भदादा बाग, सूचना केंद्र चौराहा और सीताराम की बावड़ी के आसपास के इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। ऐसे में लोगों को सलाह है कि वे अपने जरूरी काम समय के हिसाब से निपटा लें। ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं निर्धारित समय के बाद बिजली बहाल कर दी जाएगी।









