Power Cut Update: भीलवाड़ा शहर के कई इलाकों में गुरुवार को बिजली लाइन के मेंटेनेंस काम के चलते 3 से 4 घंटे बिजली बंद रहेगी। अलग-अलग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में तय समय के अनुसार बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि परेशानी न हो। आइए जानते हैं  किन इलाकों में किस समय तक बिजली नहीं आएगी।

सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

 फतेह टॉवर, कोतवाली, मुरली विलास रोड, एसटीसी रोड, नगर परिषद क्वार्टर, गुरुद्वारा, सिंधु नगर, जूनावास, बड़े मंदिर के आसपास, भोमियों की गली, मेहताब की ताल, बैरवा मोहल्ला, बहाला, नीलगारों की मस्जिद, गुलमंडी, जामा मस्जिद, नागोरी गार्डन, सर्राफा बाजार, महावीर पार्क, स्टेशन रोड, सदर बाजार, गोल प्याऊ चौराहा, बाजार नंबर-2, काबरा गली और आसपास के इलाके

 सुबह 8 से 12 बजे तक

11 केवी आजाद नगर फीडर से जुड़े आजाद नगर सेक्टर F, G, H, I, J, K, L, रामधाम के पीछे का क्षेत्र, पीएफसी रेस्टोरेंट, बीएसएल गेस्ट हाउस, माहेश्वरी स्कूल, कुंभा सर्किल, शर्मा क्लिनिक, पोखर आलू बड़ा, पुराना बस स्टैंड, डांगी फैक्ट्री के पीछे, बीज गोदाम, सांवरिया मंदिर, महादेव कॉटन मिल, सुजुकी इंक्लेव, चित्तौड़ रोड, जयहिंद सर्किल, ट्रांसपोर्ट नगर और आसपास के इलाकों में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

 दोपहर 1 से 4 बजे तक 

11 केवी पटेल नगर फीडर से जुड़े कमला विहार, केसरिया पारस, कमला हाइट, कमला क्रिस्टल, आशिका होटल, कमला इंक्लेव, कमला पाम, कमला नैनो, सुखाड़िया स्टेडियम, समेलिया फाटक और आसपास के क्षेत्र

ऐसे में बिजली विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से कहा है कि तय समय से पहले अपने जरूरी काम पूरे कर लें, ताकि बिजली बंद रहने के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।