Weekly Special Train: रेलवे ने शेखावाटी के गुजरात और दिल्ली में रहने वाले प्रवासियों की बड़ी संख्या को देखते हुए भावनगर टर्मिनस-शकूरबस्ती-भावनगर टर्मिनस वीकली स्पेशल ट्रेन शुरु की गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह ट्रेन 29 जून से शुरू होगी, और 26 जून तक 5 ट्रिप अपडाउन करेगी। नॉर्दर्न वेस्टर्न रेलवे के चीफ PRO अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 09257, भावनगर टर्मिनस-शकूरबस्ती वीकली स्पेशल 29 मई से 26 जून तक 5 ट्रिप अपडाउन करेगी। ये ट्रेन भावनगर टर्मिनस से हर शुक्रवार को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन शनिवार को सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर शकूरबस्ती पहुंचेगी।
इसी प्रकार, ट्रेन नंबर 09258, शकूरबस्ती-भावनगर टर्मिनस वीकली स्पेशल 30 मई से 27 जून तक 5 ट्रिप अपडाउन करेगी। ये ट्रेन शकूरबस्ती से हर शनिवार को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर रवाना होकर अगले दिन रविवार को सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी।
23 स्टेशनों पर रहेगा स्टॉपेज
चीफ PRO सुदर्शन ने बताया कि यह ट्रेन रास्ते में भावनगर परा, सिहोर गुजरात, धोला, बोटाड, धंधुका, धोलका, सरखेज, गांधीग्राम, चांदखेडा रोड, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़ जं., अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना, नारनौल, रेवाडी, गुडगंव और दिल्ली कैंट स्टेशन पर स्टॉपेज करेगी। इसके साथ ही आपको बता दें कि ट्रेन में 2 सेकंड AC, 4 थर्ड AC, 3 थर्ड AC इकोनोमी, 7 सेकंड स्लीपर, 4 जनरल बोगी, 1 पॉवरकार व 1 गार्ड बोगी सहित कुल 22 कोच होंगे।








