Bharatpur Crime: भरतपुर के भौसंगा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शराबी बेटे ने सिर्फ इसलिए अपने पिता को मौत का घाट उतार दिया, क्योंकि पिता ने उसे शराब पीने के पैसे नहीं दिए और इतना ही नहीं उसे शराबी ने पहले तो अपने पिता को मौत के घाट उतारा और फिर पिता के शव के पास तीन घंटे तक बैठा रहा। जब उसे होश आया तब उन्होंने जाकर के गांव वालों को बताया कि मेरे पिता की तबीयत खराब है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।
समझें क्या है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना रात 10:30 बजे की बताइए जा रही है, जब 28 वर्षीय पुत्र कुंवर सिंह गुड्डू ने अपने 55 वर्षीय पिता प्रेम सिंह की धारदार हथियार से हत्या कर दी। उसके बाद आरोपी 2:30 बजे तक शव के पास बैठा रहा। जब वह होश में आया, तब उन्होंने जाकर के गांव वालों को बताया कि उसके पिता बीमार है। गांव वालों ने उनके रिश्तेदारों को खबर दी जिसके बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी बेटा फरार हो गया।
पिता के जमीन ने हिस्सा मांगता था आरोपी
गांव वालों ने पुलिस को पूरी कहानी बताई कि कुंवर सिंह गुड्डू बेरोजगार था और नशे का आदी। था वह पिता के नौ बीघे जमीन में अपना हिस्सा मांगता था, ताकि वह अपनी शराब की कमी को पूरा कर सके और इसी को लेकर यह विवाद हुआ। पुलिस ने जब एक के बाद एक सभी साक्ष्य जुटाए तो यह साफ हो गया कि कुंवर सिंह गुड्डू ने ही अपने पिता की हत्या की। मृतक प्रेम सिंह के तीन पुत्र हैं, इस हादसे के बाद दूसरे पुत्र ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस आरोपी कुंवर सिंह गुड्डू के तलाश में जुट गई है।