Rajasthan Accident News: भरतपुर के सेवर थाना इलाके में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। वहीं, टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार ऊदल सिंह उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर से स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके पर नहीं रुका और गाड़ी लेकर फरार हो गया।  हादसा होते ही आसपास से गुजर रहे राहगीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद सेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मृतक के बारे में जानकारी जुटाने के साथ ही फरार वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि सेवर थाने के ASI चंद्रभान ने बताया कि मृतक ऊदल (42) निवासी कबई का रहने वाला था। वह अपने गांव से भरतपुर के इंद्रा नगर की तरफ आ रहा था। इस दौरान उनकी स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी। घटना में ऊदल गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया।

ऐसे में स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर गहनौली थाना पुलिस और सेवर थाना पुलिस की टीम पहुंची। ऊदल की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। ऊदल के शव को मॉर्च्यूरी पर पहुंचाया। जहां उसके शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। पुलिस की टीम टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने में जुट गई हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गई है।