Bharatpur News: भरतपुर जिले में शादी-विवाह के दौरान गैस की किल्लत झेल रहे लोगों और प्रवासी श्रमिकों के लिए राहत भरी खबर है। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के लोगों और प्रवासी नागरिकों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए अब राज्य में शादी-विवाह के लिए कमर्शियल सिलेंडर और प्रवासी श्रमिकों के लिए 5 किलोग्राम के एफटीएल सिलेंडर उपलब्ध कराने का फैसला किया है।

शादी विवाह के लिए इतने मिलेंगे सिलेंडर 
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बताया है कि ग्रामीण क्षेत्र में विवाह उत्सवों और अन्य पारिवारिक आयोजनों के लिए  19 किलोग्राम के 2 कमर्शियल सिलेंडर मिलेगे और शहरी क्षेत्र में विवाह उत्सवों और अन्य पारिवारिक आयोजनों के लिए दो 19 किलोग्राम के 2 कमर्शियल सिलेंडर मिलेंगे। इसके लिए उपभोक्ताओं को अपने क्षेत्र के जिला रसद अधिकारी को शादी के कार्ड की प्रति के साथ आवेदन देना होगा।
जिला पूर्ति अधिकारी के कार्यालय में आवेदनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। राजस्थान सरकार के इस कदम से गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और ओवर रेट वसूलने जैसी समस्याओं पर भी रोक लगेगी। साथ ही अनावश्यक मांग कम होगी और जरूरतमंदों उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिल सकेगी