Bharatpur News: भरतपुर जिले के चिकसाना थाना क्षेत्र में खेत में काम करते समय एक 65 वर्षीय महिला को जहरीले कीड़े ने काट लिया। जिससे महिला की हालत खराब हो गई। महिला को घायल अवस्था में आरबीएम अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत बताया।
खेत पर काम करते समय हुआ हादसा
मृतका के बेटे ने बताया है कि उसकी मां उर्मिला देवी कल खेत पर काम कर रही थी। शाम को 6 बजे जहरीले कीड़े ने काट लिया। वह जोर जोर से चिल्लाने लगी और शरीर नीला पडने लग गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने ने हमें सूचना दी।
परिजन महिला को घायल अवस्था में आरबीएम अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टरों ने चेक किया और कहा कि महिला की रास्ते में सांस टूट गई। आज यानि मंगलवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।








