NEET Paper Leak: भरतपुर में शुक्रवार को युवाओं ने नीट पेपर लीक के विरोध में ट्रैफिक चौराहे पर प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहीं कलेक्ट्रेट के बाहर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया गया। आपको बता दें कि प्रदर्शन के बाद पांच युवाओं के प्रतिनिधिमंडल को जिला प्रशासन को ज्ञापन देने के लिए अंदर जाने की अनुमति दी गई। युवाओं ने सबसे पहले ट्रैफिक चौराहे पर प्रदर्शन किया। इसके बाद वे पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट के बाहर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोका। कुछ देर प्रदर्शन के बाद पांच युवाओं के प्रतिनिधिमंडल को ज्ञापन देने के लिए अंदर भेजा गया।

पुलिस बैरिकेडिंग के बीच कलेक्ट्रेट पहुंचे युवा

आपको बता दें कि प्रदर्शन के दौरान डॉक्टर नीरज ने कहा कि वह युवाओं के भविष्य को लेकर यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा की तैयारी में दो से तीन साल का समय लगता है। एक साल की तैयारी पर कम से कम तीन लाख रुपए फीस खर्च होती है।इतनी मेहनत के बाद जब स्टूडेंट्स को पता चलता है कि पेपर लीक हो गया, तो कई स्टूडेंट्स मानसिक तनाव में आ जाते हैं और सुसाइड तक करने के लिए तैयार हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें- NEET Paper Leak: भरतपुर में छात्रों का आक्रोश, कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया कि सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। उनका कहना था कि अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरने वाले युवाओं पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी युवाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं और उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई थानों की पुलिस तैनात रही। पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।