सरसों के भावों ने इस बार किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। भरतपुर जिले की मंडियों में सरसों की कीमतें सरकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को पार कर 7000 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुँच गई हैं। राजस्थान सरकार ने एमएसपी पर सरसों और चना की खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है लेकिन अभी तक किसी भी किसान ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है।
भरतपुर मंडी में 1 अप्रैल को जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। मडी में आज सरसों के भाव 7000 रुपए प्रति क्विंटल रहे है और 3 हजार कट्टे की आवक रही। सरसों में भाव में इस सीजन का सबसे बड़ा रिकार्ड दर्ज किया गया है।
मंडियों में एमएसपी से अधिक भाव
किसानों का कहना है कि राजस्थान सरकार जहां किसानों को 6200 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी दे रही है वहीं मंडियों में सरसों 7000 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक में बिक रही है। इसलिए वे अपनी सरसों की फसल को आढतियों को बेच रहे हैं।