Bharatpur Crime: भरतपुर के रूपवास इलाके से चोरी का मामला सामने आया है। जहां चोरों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार शादी में गया हुआ था। वहीं देर रात जब परिवार के लोग वापस तो, घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर गोदरेज की अलमारी से करीब 5 लाख के गहने और 25 हजार रुपये कैश गायब थे।
चोरों ने घर खंगालकर लाखों का माल किया पार
दीपक सिंघल निवासी धौलपुर रूपवास रोड़ ने बताया कि हमारा पूरा परिवार 7 जुलाई की शाम बुआ की शादी में शामिल होने के लिए धौलपुर गए थे। शादी में शामिल होने के बाद पूरा परिवार रात करीब 1 बजे अपने घर आ गया। घर आकर देखा तो, मकान के मैन गेट के दोनों ताले टूटे हुए हैं। घर के अंदर जाकर देखा तो, घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। गोदरेज की अलमारी खुली पड़ी थी। अलमारी का सामान जमीन पर पड़ा था। गोदरेज की अलमारी सोने चांदी के जेवर चेक किए तो, उसमें से 2 जोड़ी सोने के कुंडल, 1 सोने की चिक, 1 सोने की अंगूठी, 1 जोड़ी चांदी की पाजेब, 1 जोड़ी चांदी के बिछुआ और 25 हजार रुपये कैश गायब थे।
मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे चोर
दीपक सिंघल ने बताया कि घर के बाहर एक बाइक खड़ी थी। जो चोरों की हो सकती है। दीपक ने तुरंत पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन कि और, बाइक को जब्त कर लिया गया। पुलिस चोरों का पता लगाने में जुट गई है। रूपवास थाना अधिकारी विनोद मीणा ने बताया कि कल चोरी की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की दीपक सिंघल की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। चोरों का पता लगाया जा रहा है।









