rajasthanone Logo
Bharatpur News: भरतपुर जिले में कल यानी 31 मार्च को भरतपुर बीट्स की ओर से एक सराहनीय कार्य किया जाएगा। कल भरतपुर के टाउन हॉल में रक्त दान शिविर लगने वाला है।

Bharatpur News: भरतपुर बीट्स द्वारा शनिवार को 31 मार्च को आयोजित होने वाले 15वें रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। रक्तदान शिविर का आयोजन 31 मार्च को किला स्थित हैरिटेज होटल ‘टाउन हॉल किला’ में किया जाएगा। 

इस दौरान संस्था के संरक्षक जितेंद्र गोयल ने बताया कि रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिला कलेक्टर कमर चौधरी सुबह 10.30 बजे किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भरतपुर एडीएम, एसडीएम, बीडीए आयुक्त, नगर निगम कमिश्नर, पीएमओ, सीएमएचओ सहित कई अधिकारी शिरकत करेंगे।

अब तक 14 शिविर का कर चुकी है आयोजन

बिट्स की प्रबंध कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र गोयल ने अग्रवाल ने बताया है  संस्था अबतक  14 रक्तदान शिविर आयोजित कर चुकी है। जिनके माध्यम से करीब 6500 यूनिट रक्तदान किया जा चुका है। पारुल अग्रवाल ने बताया है कि इस शिविर में एक डेडिकेटेड जांच टीम भी बुलाई गई है। जो रक्तदान से पूर्व समस्त आवश्यक जांच कर उसकी जानकारी रक्तदाताओं उपल्बध कराएंगी।  

आज चलाया जाएगा कैंपियन

संस्था अध्यक्ष रजत आर्य ने बताया है कि शिविर में अधिक से अधिक रक्तदाता शामिल हो इस लिए बीट्स के सदस्यों द्वारा 30 मार्च को कुम्हेर गेट से बिजलीघर चौराहे तक मुख्य बाजारों में निकलेंगे और सभी व्यापारियों एवं नागरिकों से एक प्रतिष्ठान एक यूनिट रक्तदान का आग्रह करेंगे। इस दौरान जितेंद्र गोयल, एलिना गोयल, पारुल अग्रवाल, सजल बंसल, भारती दायमा, पंकज गोयल, पिकासो गर्ग और यकुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

5379487