rajasthanone Logo
Bharat Shaurya Sankalp Abhiyan: राजधानी जयपुर से शुरू हुआ भारत शौर्य संकल्प अभियान। कई भारतीयों ने देश सेवा का संकल्प लिया। प्रदेश के कईं हिस्सों से भी लोगों ने अभियान से जुड़ने की इच्छा जाग्रत की।

Awareness Campaign: "भारत शौर्य संकल्प अभियान" की शुरुवात राजस्थान से की गई। जिससे आमजनों में देश प्रेम भी भावना ओर राष्ट्रसेवा की सोच पैदा हो। इस अभियान का प्रतिनिधित्व पंकज ओझा (RAS अधिकारी) और गब्बर कटारा (स्पेन सिक्योरिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर) कर रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य आमजनों को युद्ध की स्थिति में उनके कर्तव्यों को बताना है। जिससे युद्धकाल के समय प्रत्येक व्यक्ति देश की सेवा में अपना योगदान दे सके। 

आमजनों ने पत्र भेजकर देश सेवा का संकल्प लिया

पंकज ओझा बताते हैं कि प्रदेश के कईं हिस्सों से लोगों ने अभियान से जुड़ने को इच्छा जाग्रत की है। पत्रों और संदेशों के माध्यम से लोगों ने देश की सेवा करने की बात कही है। इसके अलावा सुरक्षा एजेंसियों और स्वयंसेवी संगठनों ने भी युद्ध अथवा अपात संबंधी स्थिति में साथ देने का वचन दिया है। 

साथ ही अभियान के जरिए लोगों को बताया जा रहा है कि युद्धकाल के समय वें न केवल सरकारी नियमों की पालना करें, बल्कि संदिग्ध वस्तुओं और गतिविधियों कि जानकारी भी सरकारी एजेंसियों को दे सकें। इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर सिविल डिफेंस में सेवा, रक्तदान करने और दवाइयों की आपूर्ति करने के हमेशा आगे रहने की प्रेरणा दी जा रही है। 

अभियान के घोषणा समारोह में कौन कौन शामिल 

अभियान का घोषणा समारोह राजधानी जयपुर में आयोजित हुआ था। जिसमें पंकज ओझा (RAS), गब्बर कटारा (स्पेन सिक्योरिटी), श्रीपाल सिंह (JCO), शंकर सिंह (सेना से सेवानिवृत्त JCO), जे. डी. माहेश्वरी, किशन कुमावत सहित कईं सामाजिक कार्यकर्ता और सेना अधिकारी भी शामिल थे। इसके अलावा श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट, द अर्थ एसोसिएशन, सर्व ब्राह्मण महासभा, व्यापारी समूह, महिला संगठन और अन्य संगठन भी शामिल थे। सभी ने भारत सरकार और सेना की सहायता करने के लिए संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें -

5379487