Bharatpur News: भरतपुर के फतेहपुर भौंट गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।बीपीएल कार्ड धारक जब राशन लेने के लिए डीलर के पास पहुंचत है, तो उन्हें गेहूं का जो कट्टा थमाया जाता है उनमें गुटखा के रैपर, बीड़ी, सिगरेट और मिट्टी भरे हुए थे। इसको लेकर कार्ड धारक ने जब डीलर से शिकायत की, तो डीलर ने उल्टा धमकी देते हुए कहा कि जिससे शिकायत करनी है, कर डालो लेकिन मैं यह बोरी नहीं बदलूंगा।
रसद अधिकारी ने की गेहूं की गुणवत्ता की जांच
इसके बाद कार्ड धारक मिट्टी और गुटके से सने गेहूं के कट्टे को लेकर सीधा डीएम ऑफिस पहुंच गया, लेकिन डीएम कमर उल जमान चौधरी किसी मीटिंग में व्यस्त थे, जिसके कारण वहां के कर्मचारियों ने गांव के लोगों को डीएसओ भेज दिया। बीपीएल कार्ड धारक बोरी लेकर डीएसओ पहुंचे, वहां गेहूं की गुणवत्ता की जांच की गई तो अधिकारी भी सन्न रह गए। परिवर्तन अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा और जिला रसद अधिकारी पवन अग्रवाल ने गेहूं के गुणवत्ता की जांच की तो सभी हैरान रह गए।
अधिकारी ने डीलर को फोन कर धमकाया
उन्होंने फौरन उस डीलर को फोन कर खूब फटकार लगाई और कहा कि कार्ड धारक के गेहूं के कट्टे को बदला जाए। इसके साथ ही अधिकारियों ने अन्य डीलरों को भी चेतावनी दे दी कि लोगों को अच्छी गुणवत्ता वाले राशन मुहैया कराया जाए। अगर इस तरीके के खराब गुणवत्ता के राशन दिए जाएंगे तो इससे डीलरों पर ही कार्रवाई हो सकती है।