T20 World Cup 2026: T20 वर्ल्ड कप का आगाज भारत ने जीत के साथ किया है। भारत ने यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। अब भारत का दूसरा मुकाबला 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ खेला जाएगा।
यह मुकाबला भी शाम 7:00 बजे शुरू होगा। अब देखने वाली बात होगी कि क्या भारत बैक टू बैक एक और जीत हासिल कर सकता है। क्योंकि usa के खिलाफ भले ही भारत ने जीत दर्ज कर ली हो, लेकिन usa ने टीम इंडिया को टक्कर जोरदार दे दी थी।
कप्तान सूर्यकुमार ने संभाली थी पारी
पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी टीम इंडिया बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। सिर्फ सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंद में 84 रनों की पारी खेली, जिसके कारण टीम इंडिया एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी, नहीं तो उसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 30 का स्कोर भी पर नहीं कर सका।
ऐसे में नामीबिया के खिलाफ टीम इंडिया के बल्लेबाजों का प्रदर्शन कैसा होता है, यह भी देखने वाली बात होगी। जिस खिलाड़ी पर सबकी नजर थी अभिषेक शर्मा, वह फिर से पहले ही गेंद पर चलते बने। जबकि किसान किशन भी कुछ खास नहीं कर सके।
मोहम्मद सिराज ने किया कमाल का प्रदर्शन
ऐसे में फैंस को नामीबिया के खिलाफ टीम इंडिया से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। हालांकि usa के खिलाफ गेंदबाजों ने निराश नहीं किया था। मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट झटके थे, जबकि अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने भी अच्छी गेंदबाजी की, जिसके कारण टीम इंडिया को जीत मिली।
इस मैच के बाद मोहम्मद सिराज काफी चर्चा में रहे क्योंकि उन्हें सिर्फ 24 घंटे पहले या जानकारी मिली कि वह टीम इंडिया की स्क्वाड में शामिल हो रहे हैं और फौरन उन्होंने अपना सामान पैक कर मैच खेलने के लिए पहुंच गए और शानदारप्रदर्शन किया।








