rajasthanone Logo
Places To See in Bikaner: अगर आप बीकानेर जाने का प्लान बना रहे हैं तो यह लेख है सिर्फ आपके लिए। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे बीकानेर की उन 6 जगह के बारे में जहां घूमें बगैर आपकी यात्रा अधूरी ही है।

Places To See in Bikaner: बीकानेर शाही इतिहास और सांस्कृतिक जीवंतता का एक शानदार मिश्रण है। इसे ऊंटों का शहर भी कहा जाता है। यहां आपको शानदार किलें, महल और अनोखे आकर्षण देखने को मिलेंगे। अगर आप बीकानेर जाने का प्लान बना रहे हैं तो यहां कुछ ऐसी छह जगह हैं जो आपको जरूर देखनी चाहिए। तो आईए जानते हैं उन जगहों के बारे में। 

जूनागढ़ किला 

यह किला काफी प्रतिष्ठित है। इस किले का निर्माण 16वीं शताब्दी में सम्राट अकबर की सेना के एक प्रमुख सेनापति राजा राय सिंह द्वारा करवाया गया था। यह बाकी किलों से इस वजह से अलग है क्योंकि इसे पहाड़ी की चोटी पर नहीं बल्कि मैदानी इलाके में बनवाया गया था। इसके अंदर आपको जटिल नक्काशी देखने को मिलेगी। 

गंगा स्वर्ण जयंती संग्रहालय 

यह संग्रहालय जूनागढ़ किले के परिसर में ही स्थित है। यहां आपको प्राचीन सिक्के, पांडुलिपियां ,पारंपरिक हथियार आदि चीजें देखने को मिलेगी। 

रामपुरिया हवेली 

अगर आप बीकानेर जाएं और पुराने शहर की रामपुरिया हवेलियों में ना घूमें तो आपकी यात्रा अधूरी ही है। इन हवेलियों का निर्माण धनीराम पुरिया परिवार द्वारा करवाया  गया था। इन हवेली में आपको झरोखें और पत्थर का शानदार काम देखने को मिलेगा। 

करणी माता मंदिर 

यह मंदिर बीकानेर से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस मंदिर की खास बात यह है कि यहां 25000 से अधिक चूहें स्वतंत्र रूप से घूमते हैं। इस मंदिर को चूहों का मंदिर भी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि काले चूहों के बीच अगर आपको सफेद चूहा दिख जाता है तो वह काफी सौभाग्य वाली बात होती है। 

राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र 

राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र पर्यटकों के बीच ज्यादा मशहूर नहीं है। यहां आपको ऊंटों की अलग-अलग नस्ल देखने को मिलेगी। यहां आपको ऊंट के दूध से बने हुए उत्पादन भी देखने को मिलेंगे।

लालगढ़ पैलेस 

इस पैलेस का निर्माण महाराजा गंगा सिंह ने 20वीं शताब्दी की शुरुआत में करवाया था। यह पैलेस इंडो सरसेनिक वास्तुकला का एक शानदार नमूना है। यहां आपको एक विशाल लॉन और जालीदार बालकनी देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें...Indian State: क्षेत्रफल के मामले में जर्मनी को टक्कर देता है भारत का यह राज्य, बन चुकी है पर्यटकों की पसंदीदा जगह

5379487