rajasthanone Logo
Rajasthan Kidnap Case: 12वीं बोर्ड परीक्षा देने गए छात्र का अपहरण कर बदमाशों ने बर्बर मारपीट की। वहीं बदमाशों ने छात्र को बोलेरो में मारपीट कर हाथ और उंगलियां तोड़ दी। वहीं दो नाखून भी उखाड़े दिए।

Rajasthan Kidnap Case: बाड़मेर में बहुत ही गंभीर मामला सामने आया है। 12वीं बोर्ड के एग्जाम देने गए छात्र को चार बदमाशों में अगवा कर लिया और बोलेरो में बिठाकर छात्र से मारपीट की। बदमाशों ने छात्र के हाथ, 2 उंगलिया तोड़ दी और नाखून उखाड़ दिए। वहीं मारपीट के बाद 8 किलोमीटर दूर सड़क पर फैंक कर फरार हो गए। सेंटर इन्चार्ज भंवरलाल मायला ने बताया कि वह सुबह और उनका स्टाफ थाने से पेपर लेने के लिए गए हुए थे। वहीं उन्होंने और उनके स्टाफ ने छात्र को बचाने की कोशिश की,  लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। जब तक वे वहां पहुंचे बदमाश छात्र को गाड़ी में डालकर ले गए। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

फिलहाल मामले की जांच जारी है

12वीं बोर्ड पॉलिटिकल साइंस का एग्जाम देने आए स्टूडेंट्स को स्कूल के अंदर से तीन-चार बदमाश अगवा करके ले गए। चारों लोगों ने उसके हाथ पैर पकड़ लिए और बोलेरो में डालकर विद्यालय से लगभग 8-9 किलोमीटर दूर जगह पर ले गए। जहां जाकर छात्र के साथ बहुत मारपीट की। ऐसे में छात्र के मुंह से खून भी बहने लगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Transport Strike: आज रात 12 बजे से 35,000 प्राइवेट बसों की हड़ताल, कई राज्यों के ऑपरेटरों ने दिया समर्थन

छात्र के साथ डंडे और बैट से बोलेरो में मारपीट की

ऐसे में परिजनों का कहना है कि बदमाशों ने छात्र को हिंडिया इलाके में फेंका था। वहीं बदमाशों ने छात्र के साथ डंडे और बैट से बोलेरो में मारपीट की, जिसमें उसका दाहिना हाथ और उसी हाथ की दो उंगलियां टूट गई। इसके साथ ही बदमाशों ने दो उंगलियों के नाखून भी उखाड़ दिए।

5379487