Alwar Mandi: अलवर कृषि उपज मंडी में बुधवार को फसलों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जौ की कीमतों में तेजी देखने को मिली, जबकि गेहूं और चने की कीमतों में गिरावट आई। इसी के साथ सरसों, बाजरा और गवार सहित बाकी जिंसों की कीमतें स्थिर ही रही हैं। आइए जानते हैं क्या हैं ताजा रेट और आने वाले समय में कैसे पड़ने वाला है प्रभाव।
मंडी रिपोर्ट के मुताबिक नई कीमतें
गेहूं: 2590 से 2700 प्रति क्विंटल
जौ: 2250 से 2400 प्रति क्विंटल
बाजरा: 2200 से 2375 प्रति क्विंटल
चना: 5700 से 5900 प्रति क्विंटल
सरसों: 6500 से 7000 प्रति क्विंटल
ग्वार: 4000 से 4700 प्रति क्विंटल
मांग में कमी से कीमतों में नमी की संभावना
कैटलॉग व्यापार संचालन समिति के अध्यक्ष सत्य विजय गुप्ता के मुताबिक चालू बरसात और कब मांग की वजह से आने वाले दिनों में सरसों और चने की कीमतों में नरमी आने की संभावना है। गेहूं, जौ और बाजरे की कीमतों में मामूली सुधार हो सकता है।
मंडी की गतिशीलता पर मौसमी प्रभाव
यह उतार-चढ़ाव मौसमी प्रभाव की वजह से हो रहे हैं। जहां जौ कि वृद्धि स्थानीय मांग का संकेत दे रही है, वहीं सरसों और चने की कीमतों में मानसून के मौसम में खपत में अस्थायी मंदी को दर्शा रही है।
यह भी पढ़ें- Pali Sirana Village: सिराणा गांव में हुआ बड़ा हादसा, बंदूक का ट्रिगर दबने से युवक की गई जान