Rajasthan News : बांसवाड़ा जिले में एक आपराधिक घटना ने दो गांवों के बीच तनाव को हिंसा में बदल दिया। एक युवक की हत्या के बाद हालात तेजी से बिगड़े और दोनों पक्षों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। देर रात तक चले घटनाक्रम में आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
पत्थरबाजी और आगजनी, कई घरों और वाहनों को नुकसान
आपको बता दें की घटना के बाद आक्रोशित हुए लोगों ने विरोध के चलते दूसरे गांव की ओर रुख किया जहां से पत्थरबाजी और आगजनी की घटना सामने आई। कई मकानों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।
पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा
स्थिति को संभालने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रही। शुरुआत में पुलिस को गांव में प्रवेश करने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिसके बाद भारी पुलिस बल को तैनात किया गया और हालात को काबू में लाने का प्रयास किया गया और क्षेत्र के सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया।
ये माहौल बांसवाड़ा में युवक की हत्या के बाद बिगड़ा गया था। युवक किसी युवती से मिलने पहुंचा था इसी दौरान विवाद की स्थिति बन गई और योग पर घातक हमला किया गया।
यह भी पढ़े...Ajmer News : अजमेर में सड़क विकास को रफ्तार, नसीराबाद-देवली फोरलेन प्रोजेक्ट जल्द शुरू