Bharatpur News: यूजीसी बिल के खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन हुआ। देश के अलग-अलग हिस्सों में बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी लगाई जाने लगे। लेकिन आज जो मामला सामने आया है, वह यूजीसी बिल के खिलाफ नहीं, बल्कि उनके समर्थन में है। राजस्थान के भरतपुर जिले में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर आंदोलन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार दोहरी नीति अपना रही है।

प्रदर्शनकार्यो ने बताया मोदी सरकार की दोहरी नति

उन्होंने कहा कि पहले तो मोदी सरकार में यूजीसी ने एससी-एसटी और ओबीसी के लोगों के साथ विश्वविद्यालय में हो रहे अत्याचार के खिलाफ नियम लाया और फिर सुप्रीम कोर्ट ने उस नियम पर स्टे लगा दिया है। सरकार की यह दोहरी नीति नहीं चलेगी। सोचने वाली बात है कि एक तरफ इस नियम के खिलाफ सवर्ण कैटेगरी के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ एससी एसटी और ओबीसी के लोग इस नियम के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने आखिर इस नियम पर रोक क्यों लगा दिया।

प्रदर्शनकारी को नियम की जानकारी भी नहीं

 आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसको लेकर आज कलेक्ट्रेट में ज्ञापन भी सौंपा है। हालांकि हैरान करने वाली बात है कि जो लोग इस नियम के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे, उनमें से कुछ लोग ऐसे थे, जिन्हें कि नियमों की जानकारी तक नहीं थी, लेकिन फिर भी वह सड़क पर नारेबाजी लगा रहे थे।