rajasthanone Logo
Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर जिले में बोर्ड एग्जाम से पहले एक 16 साल के युवक ने आत्महत्या कर ली है। जानिए क्या है पूरा मामला।

Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मथुरा गेट थाना  क्षेत्र में हाउसिंग बोर्ड के पास अंबेडकर छात्रावास में या 16 साल का नाबालिग रहता था जिसकी मौत की खबर सामने आई है। बताते चलें कि 4 दिन बाद यानी 13 फरवरी से लड़के की बोर्ड एग्जाम थी, लेकिन उससे पहले उन्होंने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। 

रसोईया ने दरवाजा तोड़ा 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक एक दिन पहले ही अपने घर से हॉस्टल में रहने के लिए आया हुआ था। वह पिछले सात आठ दिनों से अपने घर पर था, लेकिन जैसे ही हॉस्टल में आया, उसके अगले ही दिन उन्होंने खुदकुशी कर ली है। सुबह जब रसोईया किसी लड़के के साथ उसके कमरे में खाना देने के लिए गया, तो उसने दरवाजा नहीं खोला। बहुत प्रयास करने के बाद भी जब उसने दरवाजा नहीं खोला, तो रसोईया ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर देखा कि उन्होंने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। 

चचेरे भाई के साथ कमरे में रहता था छात्र

युवक 16 साल का था। उन्होंने खुदकुशी क्यों की यह जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई है। क्या उन्होंने बोर्ड परीक्षा के दबाव में खुदकुशी की है या फिर यह प्लान मर्डर है, इसकी जांच पड़ताल पुलिस करेगी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच पड़ताल में जुट गई है।

बताया यह भी जा रहा है कि युवक अपने चचेरे भाई के साथ अपने कमरे में रहता था, लेकिन बीते दिन उसका चचेरा भाई रात में किसी और कमरे में अपने दोस्तों के साथ था। ऐसे में युवक ने खुद को अकेला पाया और रात में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 

5379487