ACB Action: राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी एबीसी ने बुधवार 15 अप्रैल को एक बड़ी कार्रवाई की है। आपको बता दें कि एबीसी ने भ्रष्टाचार पर नकेल कसने को लेकर लगातार छापेमारी के बाद भी भ्रष्ट अधिकारियों के रिश्वत का खेल जारी है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने झालावाड़ में एक महिला ग्राम विकास अधिकारी को रिश्वत मामले में ट्रैप किया है।

झालावाड़ की मऊ बोरदा ग्राम पंचायत की ग्राम विकास अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एबीसी ने बताया कि आरोपी अधिकारी सामूहिक विवाह के प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर ही रिश्वत मांग रही थी। 

झालावाड़ जिले के ग्राम पंचायत मऊ बोरदा, पंचायत समिति खानपुर में तैनात ग्राम विकास अधिकारी रजनी मीणा को एबीसी ने रंगे हाथ पकड़ा है। बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी रजनी मीणा को 10 हजार 400 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 

जानिए किस तरह से डील हुई फिक्स

आपको बता दें कि एक सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन के बाद नवविवाहित जोड़े के विवाह प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया चल रही थी। साल 26-27 जोड़ों का एक सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया था।

आपको बता दें कि ग्राम विकास अधिकारी रजनी मीणा ने प्रति विवाह प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 500 रुपये मांग रही थी। ,भी जोड़ों के लगभग साढ़े 13 हजार रुपये देने के बाद ही प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। अधिकारी रजनी मीणा द्वारा बोला गया कि संस्था सामूहिक विवाह सम्मेलन से स्वयं लाभ लेती है। इसके साथ ही सरकारी अनुदान से भी फायदा उठाती है, इसलिए आपको प्रति जोड़ा पांच सौ रुपये देना ही होगा।

400 रुपये प्रति कॉपी में हुई डील

हालांकि ग्राम विकास अधिकारी जी बाद 400 रुपये प्रति प्रमाण पत्र तय हुई थी। परिवादी ने 10 अप्रैल को ही एसीबी में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद ही एसीबी टीम ने गोपनीय सत्यापन किया और साथ ही साथ रिश्वत मांग की पुष्टि होने पर ट्रैप प्लान भी किया।

जब अधिकारी को रिश्वत की शिकायत मिली तो एसीबी की टीम ने आरोप का सत्यापन कराया था। उसके बाद बुधवार यानी आज ट्रैप कार्रवाई में आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उसके बाद जैसे ही आरोपी अधिकारी ने परिवादी से रिश्वत राशि ली, एसीबी टीम ने मौके पर ही दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल अधिकारी आरोपी से पूछताछ जारी कर रहे हैं और उसके ठिकानों पर तलाशी भी ली जा रही है।

यह भी पढ़ें- CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित, छात्र ऐसे कर पाएंगे चेक