Crime News Rajasthan: जोधपुर की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अनीता बिश्नोई को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वाला एक आरोपी अब मादक पदार्थ तस्करी के बड़े मामले में गिरफ्तार हुआ है। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), नीमच की टीम ने 20 जून को दौसा में आगरा-जयपुर हाईवे पर स्थित सिकंदरा टोल प्लाजा के पास से मालाराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया था।

मालाराम खुद भी सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मालाराम के पास से झारखंड नंबर की एक क्रेटा कार मिली, जिसमें तीन बोरों में 115 किलो 160 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। वहीं इसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपए बताई गई है। अफीम की गंध बाहर न आए, इसके लिए शातिर तस्कर ने उस पर इत्र और परफ्यूम का छिड़काव कर रखा था। आपको बताते चलें कि मालाराम खुद भी सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर है। उसकी 'लॉजिक बाबा' नाम से फेसबुक आईडी है, जिस पर 65 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह अनीता को ट्रोल करने वालों में शामिल है।

इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इन्फ्लूएंसर अनीता बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है कि 'जहां उसकी जगह थी, वहां चला गया और तीन बाकी हैं। वहीं, बनाड़ थानाधिकारी लेखराज सियाग ने बताया किअनीता बिश्नोई को ट्रोल करने वाले आरोपी मालाराम बिश्नोई को CBN टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में पकड़ा है। बनाड़ थाना पुलिस जल्द ही उसे प्रोडक्शन वारंट पर जोधपुर लेकर आएगी। मालाराम के खिलाफ बनाड़ थाने में अनीता के पति दीनाराम ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करवाया था। अनीता के पति ने मालाराम पर सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणियां करने और परेशान करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें- Gulabbari Railway Overbridge: अजमेर में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण तेज, 20 से 27 जुलाई के बीच डाले जाएंगे गर्डर

बता दें कि अनीता बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से परेशान होकर 3 जून को जहर पी लिया था। इसके बाद गंभीर हालत में उन्हें मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। जहां वे 17 दिन तक भर्ती रही थीं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनीता इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर राजस्थानी संस्कृति व सामाजिक विषयों से जुड़े वीडियो बनाती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने 'कपड़े हो गए छोटे...' विषय पर एक वीडियो अपलोड किया था। इसके बाद से ही 'वी मालाराम' और 'लॉजिक बाबा' ID से बेहद गंदे, अभद्र और धमकी भरे कमेंट्स आने शुरू हो गए।