rajasthanone Logo
Gulabbari Railway Overbridge: 6 साल से अटके गुलाबबाड़ी आरओबी अब रफ्तार पर है। ऐसे में एकता नगर मार्ग 7 दिन बंद रहेगा। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Gulabbari Railway Overbridge: शहर के लंबे समय से अधूरे पड़े रेलवे ओवरब्रिज प्रोजेक्टों में अब रफ्तार आती दिख रही है। गुलाबबाड़ी फाटक (एलसी-44) पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज के लिए अतिरिक्त बजट स्वीकृत होने के बाद काम तेज हो गया है। आरएसआरडीसी सोमवार को रेलवे से सात दिन का ब्लॉक लेने जा रहा है। इसके चलते एकता नगर मार्ग करीब एक सप्ताह के लिए बंद रहेगा। ब्लॉक अवधि में मेयो कॉलेज की ओर ब्रिज के चार पीयर कैप और पिलरों पर स्पान का काम पूरा किया जाएगा। एकता नगर मार्ग बंद होने से मदार क्षेत्र से आने-जाने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा। रेलवे लाइन पर 20 से 27 जुलाई के बीच गर्डर डाले जाएंगे।

निर्माण 2020 में पूरा होना था

गुलाबबाड़ी आरओबी के लिए वर्ष 2018-19 में 39 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए थे और निर्माण 2020 में पूरा होना था, लेकिन 2026 में भी परियोजना अधूरी है। अब 32 करोड़ रुपए का री-टेंडर किया गया है। परियोजना की कुल लागत बढ़कर 49.5 करोड़ रुपए हो गई है। करीब 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अधिकारियों का दावा है कि आरओबी और आरयूबी सितंबर-अक्टूबर तक चालू हो सकते हैं।

सुभाष नगर फाटक पर रेल लाइन के लिए बूस्टिंग गर्डर का फैब्रिकेशन चल रहा है। रेलवे और आरडीएसओ, लखनऊ से मंजूरी मिल चुकी है। हालांकि राज्य सरकार की ओर से 8.50 करोड़ रुपए की राशि अभी लंबित है। इस परियोजना पर 48 करोड़ रुपए खर्च होने हैं। वहीं डेयरी फाटक पर 2015 से निर्माण कार्य चल रहा है। शुरुआती लागत 27 करोड़ रुपए थी, जो बढ़कर 46.07 करोड़ रुपए हो चुकी है। यहां भी 85 प्रतिशत काम पूरा बताया गया है। नए गर्डर की खरीद के लिए आरडीएसओ से मंजूरी मिल चुकी है। एकता नगर का रास्ता बंद करने के लिए ट्रैफिक पुलिस से अनुमति मांगी है। कल-परसों में अनुमति मिलने की उम्मीद है। 9 गर्डर मदार की ओर ब्रिज के नीचे कॉस्ट किए गए गए हैं। उन्हें दो-दो पीयर के बीच रखा जाएगा। इसके लिए ब्लॉक सात दिन का ब्लॉक लिया जाना है।

5379487