CM Bhajanlal Sharma: राजस्थान की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की लाखों महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए एक महत्वपूर्ण पहल की है। आपको बता दें कि राज्य सरकार ने लगभग 1 लाख 22 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के बैंक खातों में 1-1 हजार रुपये की राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए भेजे हैं। यह राशि विशेष रूप से यूनिफॉर्म के लिए प्रदान की गई है। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना और कालीबाई भील योजना के लाभार्थियों को भी चेक वितरित किए गए।
आंगनबाड़ियों के सुदृढ़ीकरण के लिए अहम कदम उठाए गए
मुख्यमंत्री का कहना है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रही हैं, क्योंकि वह नौनिहालों की देखभाल करके देश के भविष्य कीनींव मजबूती से रख रहे हैं। वही उनका कहना है कि आंगनबाड़ियों के सुदृढ़ीकरण के लिए अहम कदम उठाए गए हैं। आपको बता दें कि मानदेय में 10% की बढ़ोतरी की गई है जो कि 1 अप्रैल से लागू होगी। वहीं सीएम ने बताया कि अमृत आहार योजना के तहत 3 साल से 6 साल तक के बच्चों को हफ्ते में 5 दिन गर्म दूध दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत भी करवाई जा रही है जा रही है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन भी दिए गए हैं।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही
इसके साथ भजनलाल शर्मा ने बताया कि अब भविष्य में उनकी आंखों की निशुल्क जांच और चश्मे की सुविधा भी दी जाएगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे समाज के सबसे निचले स्तर तक सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वार्षिक कैलेंडर के माध्यम से अब बच्चों और महिलाओं से जुड़ी योजनाओं को समयबद्ध और प्रभावी तरीके से लागू किया जा सकेगा।