Agriculture Tips: अगर आप खेती और बागवानी के शौकीन है । लेकिन वह परंपरागत खेती करने से कोई फायदा नहीं हो रहा है। तो यह खबर आपके लिए है। कम मेहनत किए आप लंबे समय तक मुनाफा कमा सकते हैं। यह एक ऐसा फल है जिसका पेड़ आप एक बार लगाएं और कम से कम 20 सालों तक इसके फल से मुनाफा कमाएं। हम बात कर रहे हैं आंवले की खेती की जिसकी मांग घरेलू बाजार से लेकर औषधीय कंपनियों तक रहती है। आंवले का पौधा एक बार तैयार होने पर आप कई सालों तक इसके फल का लाभ ले सकते हैं। आंवले के पौधे को एक ही बार लगाया जाता है। इसे बार-बार लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसकी मांग आयुर्वेदिक, फार्मास्यूटिकल और खाद्य उद्योगों में ज्यादा है।
कम पानी, कम खर्चा आंवले की खेती से कमाएं लाखों
आंवले की खेती में ज्यादा पानी की आवश्यकता नहीं होती है । न ही इसे ज्यादा रख रखाव की जरूरत पड़ती है। इसकी खेती में लागत कम और मुनाफा ज्यादा प्राप्त होता है। इसलिए अगर आपको पारंपरिक खेती करने से कोई फायदा नहीं हो रहा है तो आप एक बार अवल की खेती जरूर कर सकते हैं।
एक पेड़ देगा 70 किलो तक फल
आंवले की खेती करने के लिए 30 से ₹40000 की आवश्यकता होती है। वो भी प्रति एकड़ इतना लगता है। 3 से 4 साल में आंवले का पेड़ फल देना शुरू कर देता है। इसके बाद वह कई सालों तक लगातार फल देता है। कम से कम 20 सालों तक आप इसका फायदा उठा सकते हैं। एक आंवले के पेड़ से लगभग 70 किलोग्राम आंवला प्राप्त हो सकता है।
आंवले की खेती से लाखों का मुनाफा पाएं
1 एकड़ की खेती में अगर आंवले का सौ पेड़ लगाया जाए तो हर साल इन पेड़ों से 4 से आठ हजार टन आंवले का उत्पादन होगा। सालाना इसके खेती से लाखों की आमदनी हो सकती है।
ये भी पढ़ें...Apna Ghar Ashram: राजस्थान के इस जिले में है भारत की सबसे बड़ी रसोई, हर दिन लाखों लोगों को खिलाया जाता है खाना