Jaipur Tourist Places News: आमेर घूमने वालों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि 5 मार्च को दोपहर के बाद से आम टूरिस्ट के लिए यह बंद कर दिया जाएगा। वहीं ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्री और गवर्नर की मीटिंग भ्रमण और गाला डिनर होने वाला है। जिस वजह से आमेर महल को बंद करने का फैसला लिया गया है। ऐसे में प्रशासन का कहना है की सुरक्षा और उच्च स्तरीय व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए आम लोगों की एंट्री बंद कर दी जाएगी। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि आप सुबह के समय यहां घूम सकते हैं।

अपनी यात्रा जानकारी लेने के बाद ही करें

आमेर महल की अधीक्षक डॉक्टर राकेश छोलक ने बताया कि ब्रिक्स देशों ने देश के प्रतिनिधि आमेर का महल घूमने आएंगे। इसके बाद ऐतिहासिक प्रांगण में विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और गाला डिनर होगा। वहीं इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसके लिए महल को खास तौर से सजाया जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आमेर महल में हर रोज साउंड एंड लाइट शो आयोजित होता है, जो 5 मार्च को नहीं होगा। वहीं इस शो को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में लोगों को लोगों से अपील की जा रही है कि वह अपनी यात्रा जानकारी लेने के बाद ही करें।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather : राज्य में बढ़ने लगा तापमान, होली तक 37°C पहुंचने के आसार

दोपहर के बाद इसकी एंट्री पूरी तरह से बंद होगी

प्रोग्राम के चलते यहां पर अतिरिक्त पुलिस भी पुलिस बल भी तैनात किए जाएंगे। वहीं एंट्री पर संघन जांच होगी। ऐसे में आसपास के इलाकों में यातायात व्यवस्था में आंशिक बदलाव हो सकता है। वहीं ड्रोन और अन्य टेक्नोलॉजी के माध्यम से यहां की निगरानी की जाएगी। इसके लिए लगातार स्थानीय प्रशासन पुलिस और पर्यटन विभाग के अधिकारी तैयारी की समीक्षा कर रहे हैं। ऐसे में प्रशासन द्वारा पर्यटकों, ट्रैवल एजेंसी और गाइड्स को इससे जुड़ी जानकारी पहले ही दे दी गई है। टूरिस्ट आमेर महल 5 मार्च को सुबह के समय आम दिनों की तरह घूम सकते हैं, लेकिन दोपहर के बाद इसकी एंट्री पूरी तरह से बंद होगी।