Rajasthan News: केंद्र सरकार ने राजस्थान को बड़ा तोहफा दिया है। राजस्थान में 11 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा और इससे पहले केंद्र सरकार राजस्थान पर खूब मेहरबान दिख रही है। सरकार किसी फैसले से दिल्ली और राजस्थान के बीच कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। बताते चलें कि राजस्थान के अलवर से दिल्ली के बीच प्रस्तावित नामों भारत रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम के पहले चरण को केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी दे दी गई है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 37,000 करोड़ रुपए लगेंगे, जिससे कि दिल्ली एनसीआर क्षेत्र और राजस्थान के बीच आवागमन और अधिक तेज हो जाएगा।
बावल में बनाया जाएगा टर्मिनल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नमो भारत रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम के पहले फेज में सराय काले खान से धारूहेड़ा होते हुए बावल तक तय किया गया है। बताते चलें कि पहला फेज कॉरिडोर धारूहेड़ा तक ही प्रस्तावित था, लेकिन हरियाणा सरकार के आग्रह के बाद इसे बावल तक बढ़ा दिया गया और अब बावल में ही टर्मिनल स्टेशन बनाया जाएगा। इसके अलावा दूसरे चरण में राजस्थान के बहरोड़ को नमो भारत नेटवर्क से जोड़ दिया जाएगा।
पूरे रूट पर बनाए जाएंगे 22 स्टेशन
दिल्ली के सराय काले खान से मानेसर रेवाड़ी और अलवर को जोड़ने वाले इस रैपिड रेल कॉरिडोर की लंबाई 164 किलोमीटर होगी और इस पूरे रूट पर कुल 22 स्टेशन बनाए जाएंगे, जिसमें पांच स्टेशन भूमिगत होने वाले हैं। इस परियोजना का निर्माण नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन द्वारा किया जाएगा, जो केंद्र सरकार के साथ हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सरकारों की संयुक्त कंपनी है।