Alwar Crime News: राजस्थान के अलवर जिले से जुड़े एक सनसनीखेज मामले में पुलिस ने 19 साल युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पहले अपने दोस्त की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया और करीब 7-8 घंटे बाद दिल्ली पहुंचकर एक IRS अधिकारी की बेटी के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी। वहीं दोनों वारदात के बीच लगभग 7 से 8 घंटे का अंतर रहा। मिली जानकारी के मुताबिक अब जल्द ही अलवर पुलिस आरोपी को कस्टडी में लेगी।
अलवर जिले के राजगढ़ में एक गांव का रहने वाला है
अलवर एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि आरोपी राहुल मीणा (19) अलवर जिले के राजगढ़ में एक गांव का रहने वाला है। वे दिल्ली में IRS अफसर के नौकर था। वहीं हिसाब में गड़बड़ी होने की वजह से काम से हटा से हटा दिया गया था। इसके बाद मार्च महीने में अपने गांव लौटा था।
मोबाइल की चार्जिंग केबल से गला घोंटकर हत्या की
आरोपी और उसके दोस्त को 21 अप्रैल को एक शादी में जाना था। दोनों रात को बाइक से शादी में गए थे। वहां दोस्त को कोई बहाना बनाकर आरोपी बाइक लेकर रात करीब 11 बजे दोस्त के घर आ गया। जहां उसने दोस्त की पत्नी से रेप किया। इसके बाद आरोपी बाइक से दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेस वे पर पहुंचा। वहां एंबुलेंस को रुकवाया और उसमें बैठकर सीधे दिल्ली पहुंच गया। 22 अप्रैल को दिल्ली पहुंचने के बाद टैक्सी से सीधे IRS अफसर के घर पहुंचा और उसकी बेटी से रेप के बाद मोबाइल की चार्जिंग केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी।
2 लाख रुपए कैश और गहने भी चुराए
इस बीच दिल्ली पुलिस ने बताया कि राहुल घरवालों की दिनचर्या से अच्छी तरह वाकिफ था। उसे पता था कि पीड़िता के माता-पिता सुबह जिम जाते हैं। ये भी जानता था कि नौकरों के लिए घर के बाहर किस जगह डुप्लीकेट चाबी छिपाकर रखी जाती थी। इसी चाबी से आरोपी सुबह 6.30 बजे घर में दाखिल हुआ। 40-45 मिनट अंदर रहा, करीब 7.15 बजे घर से बाहर आया। वह घर में आते-जाते सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है। IRS अफसर ने दिल्ली पुलिस को बताया था कि घर से करीब 2 लाख रुपए कैश और गहने भी चोरी हुए हैं। पुलिस ने लूट का यह माल भी जब्त कर लिया है।