Alwar Accident News: अलवर में तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने सड़क पार कर रही 7 साल की बच्ची को टक्कर मार दी। यह हादसा आज सुबह 7:30 बजे खेदली कस्बे के बाईपास रोड पर हुआ है। वहीं स्कॉर्पियो गाड़ी की टक्कर इतनी जोरदार लगी कि लड़की मौके पर ही गिर गई और सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
लड़की दुकान से सामान लेकर वापस लौट रही थी
आपको बता दें कि स्थानीय लोग और परिवार के सदस्य रविकांत गर्ग की बेटी प्रिया गर्ग उम्र 7 साल को खेड़ली उप-जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों द्वारा लड़की को मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा कि परिवार रविवार को ही इस कस्बे में शिफ्ट हुआ था। मिसी जानकारी के मुताबिक लड़की दुकान से सामान लेकर वापस लौट रही थी।
गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी
पुलिस ने बताया कि प्रिया अपने घर के पास की एक दुकान से खाने-पीने का सामान लेने गई थी, जिसे लेकर वह घर वापस लौट रही थी। प्रिया ने सड़क पार कर रही थी, कि एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। वहीं गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Tranasport Update: NH-48 सफर होगा और आसान, बिना रुके कटेगा टोल, MLFF सिस्टम जल्द होगा शुरू
बेटी के पिता एक प्राइवेट टीचर हैं
आपको बता दें कि बेटी के पिता एक प्राइवेट टीचर हैं, जो रविवार को बहसीना गांव से स्थानांतरित हुए थे। वह खेदली में किसी निजी स्कूल में पढ़ाने के उद्देश्य से आया था। सोमवार सुबह बेटी की मौत से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।