rajasthanone Logo
Rajasthan Accident News: अरावली विहार थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला के छत से गिर जाने से मौके पर मौत हो गई। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Rajasthan Accident News:अलवर में एक बुजुर्ग महिला अचानक से बैलेंस बिगड़ जाने की वजह से मकान की छत से गिर गई। वहीं महिला के गिर जाने से महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है वह अपने घर की चौथी मंजिल पर सूख रहे कपड़ों को उतारने गई थी। जहां से वह नीचे गिर गई और सिर में गंभीर चोट आने की वजह से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मामले की जांच कर रही पुलिस 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह मामला अरावली विहार थाना क्षेत्र स्थित स्ट्रीट नंबर 8 का है। जहां शाम 7:00 बजे महिला घर की छत पर गई थी। वहीं महिला के गिरने की आवाज आई तो परिजन है मौके पर जाकर देखा और वही भीड़ इकट्ठा हो गई। ऐसे में लोग परिजन तुरंत महिला को निजी अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां पुलिस ने परिजन से पूछताछ की और घटना के संबंध में जानकारी ली। फिलहाल पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: बाड़मेर में कांस्टेबल ने कूदकर दे दी जान, FSL टीम ने इकट्ठा किया सबूत

अचानक संतुलन बिगड़ने की वजह से नीचे गिरी महिला

एएसआई किशनलाल ने बताया कि महिला की पहचान प्रेमलता उम्र 68 साल के रूप में हुई। वह अपने छत की चौथी मंजिल की छत पर कपड़े उतारने गई थी। जिस दौरान नहीं अचानक संतुलन बिगड़ने की वजह से वह नीचे कर गई और सिर पर गंभीर चोट आई। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने परिवार से लिखित तहरीर लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी की और शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं महिला की मौत से परिवार शोक की लहर में है।

5379487