Medicinal Plant Of Rajasthan:   राजस्थान एक शुष्क भूमि है। यहां पर शुष्क जलवायु के कारण एक ऐसा पौधा पनपता है जो शरीर के अंदरूनी हिस्से के साथ-साथ बाहरी हिस्सों को भी लाभ प्रदान करता है। हम बात कर रहे हैं एलोवेरा की। राजस्थान में है पौधा एक बड़े पैमाने पर उगता है। खास बात यह है की इस पौधे का कोई भी दुष्प्रभाव नहीं है। आईए जानते हैं पौधे के सभी फायदों के बारे में।

त्वचा संबंधित समस्याओं के लिए प्राकृतिक उपाय 

एलोवेरा त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसका जैल लगाने से सनबर्न और बाकी मामूली चोटों को ठीक होने में मदद मिलती है। यह प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है। इसका जैल सूजन को कम करने और दर्द से राहत देने में भी मदद करता है। इसी के साथ चेहरे के मुंहासे, काले धब्बे और झाइयों को कम करने में भी मदद मिलती है। यह एक प्राकृतिक मॉइश्चराइजर है। 

बालों के लिए भी फायदेमंद 

चेहरे के साथ-साथ एलोवेरा बालों की देखभाल के लिए भी अच्छा होता है। इसे लगाने से बालों में चमक, मुलायम और चिकनाहट आती है। अगर आप नियमित रूप से बालों में एलोवेरा लगते हैं तो सर में होने वाली खुजली को ठीक करने में भी मदद मिलती है और साथ ही बाल जड़ से मजबूत बनते हैं।

पाचन स्वास्थ्य को ठीक करने में मदद 

सिर्फ त्वचा और बालों के अलावा पाचन शक्ति को ठीक करने में भी एलोवेरा काफी मददगार साबित होता है। अगर आप नियमित रूप से एलोवेरा का जूस पीते हैं तो आपके पाचन में सुधार होगा साथ ही कब्ज की समस्या भी जड़ से खत्म हो जाएगी। इसका जूस अल्सर या एसिडिटी वाले लोगों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

तेजी से भरते हैं घाव 

आपको शायद नहीं पता होगा लेकिन एलोवेरा को लगाने से सभी तरह के घाव जल्द से जल्द ठीक हो जाते हैं ‌। जब इसे खुले घाव पर लगाया जाता है तो शरीर का वह हिस्सा संक्रमण से बच जाता है और साथ ही जल्द से जल्द ठीक भी होने लगता है।

ये भी पढ़ें:- Rajasthan Coin Museum: राजस्थान के एक मात्र सिक्कों का म्यूजियम, जहां मौजूद हैं 185 देशों के 10 हजार से अधिक प्राचीन सिक्के